हितों के टकराव का मामला: लक्ष्मण BCCI के लोकपाल से बोले- अब नहीं है..

वीवीएस लक्ष्‍मण बीसीसीआई की सीएसी के सदस्‍य होने के साथ-साथ आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी से भी जुड़े हुए हैं।

Edited By : Press Trust of India |May 15, 2019, 08:12 PM IST

Published On May 15, 2019, 08:12 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2019, 08:12 PM IST

VVS Laxman BCCI

VVS Laxman @ BCCI

पूर्व भारतीय स्टार वीवीएस लक्ष्मण ने बीसीसीआई के लोकपाल को सूचित किया है कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर और बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति का सदस्य होने की दोहरी भूमिका के कारण हितों के टकरावों के कथित आरोपों के संबंध में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है। न्यायमूर्ति जैन ने अब अपना फैसला सुरक्षित रखा है। बीसीसीआई और शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने भी कहा है कि आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।

पढ़ें:- विजय शंकर बोले- टीम जानती है मैं काम का हूं यही मायने रखता है

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्मण और तेंदुलकर ने जैन के सामने लंबी गवाही दी और सुनवाई की अगली तिथि 20 जून तय की गयी थी जब वकील उनकी तरफ से उपस्थित होते। पता चला है कि लक्ष्मण ने स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने बयान में और कुछ नहीं जोड़ना है। इसमें लिखित बयान भी शामिल है। लक्ष्मण ने अपने हलफनामे में साफ किया था कि हितों का टकराव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो सीएसी सदस्य पद से हट जाएंगे।

पढ़ें:- 5वां वर्ल्‍ड कप खेलने जा रहे क्रिस गेल बोले- युवा खिलाड़ी मेरे लिए जीतें खिताब

बीसीसीआई वेबसाइट में मौजूद नैतिकता अधिकारी के बयान में कहा गया, ‘‘वीवीएस लक्ष्मण ने अपना लिखित बयान सौंप दिया है और मामले का फैसला रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री और आज दायर किये गये लिखित बयान के आधार पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि उन्हें इस मामले में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।’’

Editor's Pick