×

वीडियो: मैदान पर हाथा पाई पर उतर आए पाकिस्तान के दो स्टार क्रिकेटर

वहाब रियाज ने विश्व कप 2015 के दौरान शेन वॉटसन को अपने तीखे तेवरों से खूब परेशान किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 15, 2016 4:19 PM IST

वहाब रियाज़  © Getty Images (File photo)
वहाब रियाज़ © Getty Images (File photo)

एशिया कप के ठीक पहले पाकिस्तानी टीम में फूट पड़ती नजर आ रही है। हाल ही में पीएसएल(पाकिस्तान सुपर लीग) के दौरान दो पाकिस्तानी खिलााड़ियों के बीच हुई झड़प कुछ यही कहानी बयां करती है। यूएई में पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के दो स्टार खिलाड़ियों ने मैदान पर ही आपा खो दिया और सरेआम भिड़ पड़े। दरअसल मैच के दौरान 5वें ओवर में वहाब रियाद की पहली गेंद पर अहमद शहजाद ने जोरदार छक्का जड़ा और उसकी अगली ही गेंद पर वो वहाब की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद दोनों खिलाडियों का आमना-सामना हो गया। इस झड़प के टीवी फुटेज में ये साफ सुनाई और दिखाई दिया कि दोनों के बीच गाली-गलौच तक हो गई थी। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2016 की प्रबल दावेदार टीम इंडिया: धोनी

TRENDING NOW

ये मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ और इसके दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के और करीब आ गए और धक्कामुक्की करने लगे। दोनों ही टीम के बाकी खिलाडियों ने बीच में आकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। शहजाद ने इस मुकाबले में 17 गेंदों पर 21 रन बनाए जबकि मुकाबला रियाज की टीम पेशावर जल्मी ने जीता। इस घटना पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारी जुर्माना लगाने के साथ दोनों खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,”खिलाड़ियों को सलीके से पेश आने के लिए कहा गया है क्योंकि ऐसी घटनाओं से पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब होती है।” वहाब एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम में है जबकि शहजाद को खराब फॉर्म के कारण बाहर रखा गया है। मैच रैफरी रोशन महानामा ने शहजाद पर मैच फीस का 30 प्रतिशत और रियाज पर 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया।