VIDEO: जब वहाब रियाज ने वॉटसन पर की थी बांउसर्स की बरसात, बेबस नजर आए थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

वहाब रियाज ने साल 2015 में वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शेन वॉटसन पर बाउंसर्स की बरसात की थी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 16, 2023, 08:15 PM IST

Published On Aug 16, 2023, 08:15 PM IST

Last UpdatedAug 16, 2023, 08:15 PM IST

Wahab Riaz

(Photo credit-ICC Twitter video)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, अविश्वसनीय यात्रा के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. बहाव रियाज ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 200 से ज्यादा विकेट लिए. वहाब रियाज ने साल 2015 में वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपने खतरनाक बाउंसर्स से खूब डराया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शेन वॉटसन पर बाउंसर्स की बरसात कर दी थी.

शेन वॉटसन पर की थी बाउंसर्स की बरसात

विश्व कप 2015 में वहाब रियाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खतरनाक गेंदबाजी की थी. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दहशत में थे. पहले स्पेल में उन्होंने डेविड वॉर्नर और माइकल क्लॉर्क को अपना शिकार बनाया. इसके बाद मैदान पर शेन वॉटसन बल्लेबाजी करने उतरे, रियाज ने वॉटसन के ऊपर बांउसर्स की बरसात कर दी. उनकी गेंदबाजी के आगे वॉटसन बेबस नजर आ रहे थे. रियाज अपनी आग उलगती गेंदों से जहां वॉटसन को डरा रहे थे, वहीं वह स्लेज भी करते नजर आए थे. वॉटसन के अलावा बहाव रियाज स्टीव स्मिथ को भी जमकर स्लेज कर रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता था मुकाबला

हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से जीत मिली थी. यह विश्व कप 2015 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला था. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 213 रन बनाए थे, ऑस्ट्रेलिया ने 97 गेंद शेष रहते मुकाबले को चार विकेट खोकर जीत लिया. शेन वॉटसन 64 रन और ग्लेन मैक्सवेल 44 रन बनाकर नाबाद रहे. स्टीव स्मिथ ने 65 रन का योगदान दिया था.

Editor's Pick