- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wanindu Hasaranga become first spinner who take three consecutive five wicket hauls in odi
वानिंदु हसरंगा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने
श्रीलंका ने दिमुथ करुणारत्ने के शतक (103 रन) की बदौलत आयरलैंड के सामने जीत के लिए 326 रन का लक्ष्य रखा था, आयरलैंड की टीम 31 ओवर में 192 रन पर ढेर हो गई. वानिंदु हसरंगा ने पांच विकेट लिए.
Published On Jun 25, 2023, 08:44 PM IST
Last UpdatedJun 25, 2023, 08:44 PM IST
Wanindu Hasaranga (Photo-ICC)
वानिंदु हसरंगा की धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 15वें मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 133 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने दिमुथ करुणारत्ने के शतक (103 रन) की बदौलत आयरलैंड के सामने जीत के लिए 326 रन का लक्ष्य रखा था, आयरलैंड की टीम 31 ओवर में 192 रन पर ढेर हो गई. वानिंदु हसरंगा ने पांच विकेट लिए. हसरंगा ने लगातार तीसरे मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं, ऐसा करते ही एक बड़ी उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो गई है. वह वनडे के तीन लगातार मैच में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
वानिंदु हसरंगा लगातार तीन मैचों में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर है. वहीं इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाज वकार युनूस की बराबरी की है, जिनके नाम लगातार तीन वनडे मैचों में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड था.
Wanindu Hasaranga is only the second player, after Waqar Younis, to take three consecutive 5-wicket hauls in the ODI history. Hasaranga’s last three spells are 5-79, 5-13 and 6-24. #CWCQ
— Mazher Arshad (@MazherArshad) June 25, 2023
वानिंदु हसरंगा ने पिछले तीन मैच में 16 विकेट लिए हैं. वहीं पिछले पांच मैच में उन्होंने 21 विकेट हासिल किए हैं. हसरंगा लगातार 5 वनडे पारियों में सर्वाधिक विकेट लेने के मामलें में टॉप पर आ गए है.
लगातार 5 वनडे पारियों में सर्वाधिक विकेट:
Most wickets in 5 consecutive ODI innings:
21* – Wanindu Hasaranga??
20 – Dale Steyn??
20 – Ajantha Mendis??
19 – Waqar Younis??
19 – Rashid Khan??
19 – Shaheen Afridi??#CWCQualifier #IREvSL— Kausthub Gudipati (@kaustats) June 25, 2023
आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 मैच में वानिंदु हसरंगा का प्रदर्शन:
यूएई के खिलाफ- 24 रन देकर छह विकेट
ओमान के खिलाफ- 13 रन देकर पांच विकेट
आयरलैंड के खिलाफ- 79 रन देकर पांच विकेट