add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SL VS IRE T20 WC 2026: तीक्ष्णा- हसरंगा की फिरकी से आयरलैंड पस्त, श्रीलंका की जीत से शुरुआत

श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का टारगेट रखा था, आयरलैंड की टीम इसके जवाब में 143 रन पर ढेर हो गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 8, 2026 11:29 PM IST

SL VS IRE: कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस की दमदार पारी के बाद महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा की शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. कोलंबो में रविवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया.

श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का टारगेट रखा था, आयरलैंड की टीम इसके जवाब में 143 रन पर ढेर हो गई.कामिंदु मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कामिंदु मेंडिस के 19 गेंद में 44 रन और कुसल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने खराब शुरूआत के बाद आयरलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 163 रन बनाए. आयरलैंड की टीम इसके जवाब में 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई.

कामिंदु मेंडिस- कुसल मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी

विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 43 गेंद में 56 रन बनाए और पांचवें विकेट के लिये कामिंदु मेंडिंस के साथ 67 रन की साझेदारी की, कामिंदु ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए, एक समय पर श्रीलंका का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 86 रन था, मगर इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. कामिंदु ने 19 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन जुटाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे.

143 रन पर सिमटी आयरलैंड की टीम

164 रन के टारगेट के जवाब में कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने रॉस एडेर के साथ पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े. स्टर्लिंग 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हैरी टेक्टर ने एडेर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जुटाते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया. एडेर 23 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टेक्टर ने लॉरेन टकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 49 रन जोड़कर टीम का शतक पूरा करवाया. टकर ने टीम के खाते में 21 रन का योगदान दिया, जबकि टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया. आयरलैंड ने 120 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया था,जिसके बाद टीम 13 रन ही अपने खाते में जोड़ सकी.आयरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 143 रन पर सिमट गई.

महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने चटकाए तीन-तीन विकेट

श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट चटकाए. महेश थीक्षाना ने चार ओवर में 23 रन और वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 25 रन खर्च किए. महेश थीक्षाना ने 17वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट हासिल किए, उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज को आउट किया, अगली बॉल पर गैरेथ डेलानी का विकेट लेकर उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, मगर वह इससे चूक गए. मथीशा पथिराना ने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए, वहीं दुश्मन्था चमीरा और डुनिथ वेललेज को एक-एक सफलता मिली

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/