- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wanindu Hasaranga out of NZ ODIs due to injury Dushan Hemantha named replacement
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर
वानिंदु हसरंगा ने दो टी20 मैचों में छह विकेट लिए थे, जिनमें से रविवार को उन्होंने चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता.
Published On Nov 12, 2024, 03:35 PM IST
Last UpdatedNov 12, 2024, 03:35 PM IST
(Image credit- X)
Wanindu Hasaranga Out of NZ ODI Series: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा रविवार को दांबुला में दूसरे टी20 मैच में गेंदबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. श्रीलंका ने हसरंगा की जगह दुशान हेमंथा को टीम में शामिल किया है.
हसरंगा ने दो टी20 मैचों में छह विकेट लिए थे, जिनमें से रविवार को उन्होंने चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता. हाल ही में उन्हें चोटों से जूझना पड़ा है, अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भी उन्हें इसी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.
लेग स्पिनर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आगामी सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. कीवी तेज गेंदबाज और दूसरे टी20 मैच में हैट्रिक बनाने वाले लॉकी फर्ग्यूसन भी हाल ही में पिंडली में लगी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो जाएंगे.
13 नवंबर से वनडे सीरीज की होगी शुरुआत
हसरंगा ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और न्यूजीलैंड को सिर्फ 108 रन पर ढेर कर दिया, लेकिन मेहमान टीम ने शानदार वापसी करते हुए पांच रन से जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त की. तीन मैचों की वनडे सीरीज बुधवार से दांबुला में शुरू होगी और अगले दो मैच 17 और 19 नवंबर को पल्लेकेले में खेले जाएंगे.
कौन हैं दुशान हेमंथा ?
30 साल के दुशान हेमंथा ने श्रीलंका के लिए पांच वनडे मुकाबले खेले हैं. पांच वनडे मैच में उन्होंने दो विकेट लिए हैं. नवंबर 2023 में उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी बार खेला था, एक साल बाद उनकी वापसी हो रही है. वह चोट से भी जूझ रहे थे. 53 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 134 और 102 लिस्ट ए मैच में उन्होंने 123 विकेट चटकाए हैं. 65 टी-20 मैच में उनके नाम 60 विकेट है.