add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा ने बताया अपना सबसे बड़ा सपना, कहा अपनी पूरी ताकत लगाना चाहता हूं

रोहित शर्मा 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए थे. लेकिन 2027 में इस ट्रॉफी को जीतने के अपने इरादों पर वह अडिग हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 12, 2026 4:55 PM IST

रोहित शर्मा ने साल 2027 का वनडे वर्ल्ड जीतने के अपने इरादे एक बार फिर जाहिर किए हैं. इस महान खिलाड़ी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना है. रोहित ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. वह अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं.

‘वनडे वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं’

आईसीसी इवेंट में रोहित ने कहा, ‘मैं बेशक, मैदान पर भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं. यह वह चीज है जिसे मैं हमेशा से हासिल करना चाहता हूं. मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं. तब न टी20 वर्ल्ड कप होता था और न ही आईपीएल. और वनडे वर्ल्ड कप ही क्रिकेट में सबसे ऊपर होता था. जो हर चार साल में होता था. तो इसके लिए लोगों में एक उत्साह होता था. उस एक ट्रॉफी के लिए बहुत इंतजार होता था. उस एक ट्रॉफी की इतनी अहमियत होती थी. और हां, मुझे वह ट्रॉफी चाहिए. तो मैं अपनी पूरी ताकत, मेहनत और क्षमता लगा दूंगा उस ट्रॉफी को हासिल करने के लिए. ‘

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ODI वर्ल्ड कप तक 40 साल के हो जाएंगे रोहित शर्मा

रोहित ने जब यह बात कही है उस वक्त उनके उस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या रोहित उस वर्ल्ड कप में खेलेंगे. रोहित अभी 38 साल के हैं. 2027 वर्ल्ड कप तक वह 40 साल के हो जाएंगे. और इसी वजह से रोहित के भविष्य को लेकर सवालू पूछे जा रहे हैं.

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है. रोहित और विराट कोहली को ग्रुप बी में रखा गया है. टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल चुके हैं.

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल छोड़ने के बाद कैसा है रोहित का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. तीन मैचों में उन्होंने 202 रन बनाए थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 146 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वह लय में नहीं दिखे और तीन मैचों में सिर्फ 61 रन ही बनाए.

2024 के T20 World Cup के बाद रोहित का रिकॉर्ड

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड2822741157748.8492.7433/61
T20I 2024 World Cup के बाद रोहित का रिकॉर्ड202086845.68103.572/6

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में वहां तक एक भी मैच नहीं हारा था. लेकिन 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. और साथ ही 2025 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/