महिला क्रिकेट को लेकर किए विवादास्पद ट्वीट पर वकार यूनिस ने दी सफाई

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ट्विटर पर कहा था कि महिला क्रिकेट को 50 से घटाकर 30 ओवर का कर देना चाहिए।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 02, 2017, 03:30 PM IST

Published On Jul 02, 2017, 03:30 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2017, 03:30 PM IST

वकार यूनिस © AFP
वकार यूनिस © AFP

पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनिस इन दिनों ट्विटर पर सभी को सफाई देते फिर रहे हैं। दरअसल उन्होंने महिला क्रिकेट को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्हें प्रशंसकों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा था। 29 जून को किए इस ट्वीट में यूनिस ने कहा था कि महिला क्रिकेट विश्व कप को 50 से घटाकर 30 ओवर का कर देना चाहिए क्योंकि उनके हिसाब से 50 ओवर बहुत ज्यादा होते हैं।

 

वकार यूनिस का ये ट्वीट क्रिकेट प्रशंसकों के गले नहीं उतरा। इस ट्वीट की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई और लोगों ने उनपर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। जिसके बाद वकार ने अपने ट्वीट को लेकर सफाई देने का फैसला किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कम ओवरों का मतबल है ज्यादा गति, ज्यादा दर्शक और ज्यादा प्रतिस्पर्धा। मैं महिला क्रिकेट के प्रति किसी भी तरह का भेदभाव या पूर्वाग्रह नहीं रखता। हमेशा महिलाओं का सम्मान करता हूं।” हालांकि इस पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। लोगो ने उनके ट्वीट के जवाब में लिखा कि अगर ऐसा ही है तो फिर पुरुष टीम के लिए भी विश्व कप 30 ओवरों का किया जाय और साथ ही टेस्ट क्रिकेट को भी पांच से घटातक तीन दिन का किया जाय। [ये भी पढ़ें: विश्व कप टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब है पाकिस्तान: सना मीर]

 

अब वकार इसका क्या जवाब देंगे ये तो वही जानें लेकिन इससे ये साफ है कि महिला क्रिकेट की प्रसिद्धि काफी बढ़ती जा रही है। वहीं आज महिला विश्व कप का 11वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच डर्बी में खेला जा रहा है।

Editor's Pick