IPL 2023: फैंस ने किया ट्रोल तो रियान पराग ने किया पलटवार, बोले- वक्त अच्छा हो या बुरा...

रियान की खराब फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया था.

Edited By : Vanson Soral |May 06, 2023, 12:01 PM IST

Published On May 06, 2023, 12:01 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2023, 12:01 PM IST

Riyan Parag-RR-IPL

IPL/RR

IPL 2023 का आगाज होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने एक ट्वीट कर बड़ी भविष्यवाणी की थी. रियान ने लिखा था कि उन्हें लगता है कि इस बार IPL में वो 1 ओवर में 4 छक्के मारेंगे. IPL का 16वां सीजन आधे से ज्यादा बीत चुका है लेकिन रियान पराग एक ओवर छोड़िये अभी तक सीजन में 4 छक्के नहीं लगा पाये हैं और लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इस सीजन की बात की जाए तो उनके बल्ले से 6 मैंचों में सिर्फ 58 रन ही आए हैं जिसमें 3 छक्के उन्होंने लगाये हैं.

रियान की खराब फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में उन्हें मैदान पर उतारा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. रियान 6 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने. इस मैच में राजस्थान को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लगातार फ्लॉप हो रहे रियान पराग ने राजस्थान की करारी हार के बाद एक ट्वीट किया जो अब वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा, “वक्त अच्छा हो या बुरा गुजर जाता है!” इस ट्वीट के बाद ये तो साफ है कि युवा बल्लेबाज की सोच इतनी नाकामी के बाद भी सकारात्मक है लेकिन ये देखना होगा कि राजस्थान की टीम आने वाले मैचों में उन पर कितना भरोसा जताती है.

 

रियान पराग के इस ट्वीट को ट्रोलर्स के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इस सीजन हर मैच में फ्लॉप होने के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. यही वजह है कि अब जाकर रियान ने ट्वीट किया है.

रियान को IPL के मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने 3.80 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था. ऐसे में इस खिलाड़ी का लगातार फ्लॉप होने से टीम को बड़ा नुकसान हो रहा है.

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-42

ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय, ETPL के डेब्यू सीजन में बिखेरेंगे जलवा

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-41

अफगानिस्तान की जीत से टूटी कैरेबियाई टीम को लगा झटका, वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-40

अफगानिस्तान की जीत के साथ तय हुईं ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की 10 टीमें, आयरलैंड को हराकर किया क्वालिफाई

shaheen-afridi-29

'मैं अभी भी वनडे कप्तान हूं...' कप्तानी में बदलाव की अफवाहों पर शाहीन अफरीदी का करारा जवाब

icc-73

आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस हुई दिलचस्प, हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और हसन अवॉर्ड की रेस में शामिल

ind-vs-sl-test-1-2

IND VS SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानिए कब खेली थी आखिरी सीरीज

Editor's Pick