"मेरा शॉट मिस हो गया...", रिकॉर्ड शतक से चूकने पर छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द

Vaibhav Suryavanshi: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड शतक बनाने से चूक गए. जिसके बाद उनके बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 27, 2026, 10:57 PM IST

Published On May 27, 2026, 10:57 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2026, 10:57 PM IST

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया. एसआरएच के खिलाफ वैभव ने 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए. जिसपर खुद वैभव का बयान सामने आया है. IPL 2026 में सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

शतक से चूकने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी खत्म होने के बाद कहा कि मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है. लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं, और इस मैच का दबाव न लूं. वैभव अपने रिकॉर्ड शतक से चूक गए. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला, और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया. अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता. लेकिन मैंने उसे स्ट्रेट मारने की कोशिश की, और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरआर के लिए पारी की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली. वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज होते-होते रह गया। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2013 में मात्र 30 गेंदों में शतक लगा दिया था. हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए. उस समय आरआर का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था. इसके बाद एसआरएच के गेंदबाजों ने वापसी की और आरआर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन पर रोक दिया. आरआर आखिरी 5 ओवर में मात्र 36 रन बना सकी और आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन बना सकी.

Editor's Pick