• Home
  • News
  • Washington sundar nominated for ICC player of the for July 2024

प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारतीय खिलाड़ी हुआ नॉमिनेट, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के प्लेयर से होगी टक्कर

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किए गए हैं. सुंदर के अलावा इंग्लैंड के गस एसकिंसन और स्कॉटलैंड के चार्ली कैसर नॉमिनेट हुए हैं.

Edited By : Saurav Kumar |Aug 05, 2024, 03:49 PM IST

Published On Aug 05, 2024, 03:49 PM IST

Last UpdatedAug 05, 2024, 03:49 PM IST

Washington Sundar

Washington Sundar

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है. जुलाई महीने के लिए आईसीसी ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को नॉमिनेट किया है. वाशिंगटन सुंदर के अलावा इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी चार्ली कैसर को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है. इन तीनों में कौन अब प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम कर पाएगा यह देखने वाली बात होगी.

वाशिंगटन सुंदर के लिए शानदार रहा था जुलाई महीना

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने जुलाई महीने में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. इसी महीने जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम में जगह पाने वाले सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6 से भी कम रहा था. जिम्बाब्वे दौरे पर सुंदर के शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से भी नवाजा गया था. सुंदर का शानदार फॉर्म अब भी जारी है. वह भारतीय टीम के लिए मौजूदा श्रीलंका दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गस एटकिंसन और चार्ली कैसल के लि भी खास रहा पिछला महीना

वाशिंगटन सुंदर के अलावा जुलाई महीना इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के लिए भी काफी अच्छा रहा था. इसी महीने में उन्हें इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था. एटकिंसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपना डेब्यू किया था. डेब्यू टेस्ट में ही धमाल मचाते हुए एटकिंसन ने 12 विकेट अपने नाम किए थे. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी अवार्ड दिया गया था.

जुलाई के महीने में स्कॉटलैंड के गेंदबाज चार्ली कैसल ने वनडे डेब्यू किया था. अपने डेब्यू में ओमान के खिलाफ कैसल ने गेंद से कहर बरपाते हुए महज 21 रन खर्च कर 7 विकेट अपने नाम किए थे. आब देखना दिलचस्प होगा कि प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड कौन अपने नाम कर पाएगा.

Editor's Pick