add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषभ पंत के बाद भारत का एक और खिलाड़ी हुआ न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर: रिपोर्ट्स

ऋषभ पंत की चोट के बाद भारतीय टीम को एक और झटका लगा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारत का एक स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 12, 2026 6:45 AM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले ही भारतीय टीम को एक झटका लगा था जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते बाहर हो गए थे. अब सीरीज के पहले मैच के बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं. रविवार, 11 जनवरी को वड़ोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में सुंदर को साइड स्ट्रेन की वजह से सीरीज के दो मैचों से बाहर होना पड़ा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुंदर अब सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. सुंदर ने भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान पांच ओवर बॉलिंग की और फिर वह मैदान से बाहर चले गए. उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल ने फील्डिंग की. इस बात को लेकर भी संदेह था कि यह बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं. लेकिन भारत ने जब लगातार कई विकेट खोए तो सुंदर क्रीज पर उतरे. और केएल राहुल का अच्छा साथ दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुंदर ने सात गेंदों पर सात रन बनाए लेकिन जब तक वह क्रीज पर थे साफ दिखाई दे रहा था कि वह सहज नहीं हैं. उन्हें दौड़कर रन लेने में काफी परेशानी हो रही थी. केएल राहुल ने हालांकि लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर भारत को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिला दी. राहुल ने हालांकि मैच के बाद कहा कि उन्हें सुंदर की चोट की गहराई के बारे में अंदाजा नहीं है. हालांकि उन्होंने यह माना सुंदर गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि वह दौड़ नहीं सकते. मुझे यह पता था कि पहली पारी के दौरान वह कुछ परेशानी में थे लेकिन मुझे उनकी चोट की गहराई के बारे में कोई अंदाजा नहीं था. वह गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहे थे.’

राहुल ने आगे कहा, ‘जब वह क्रीज पर आए तो हम पहले ही रन-ए-बॉल पर बल्लेबाजी कर रहे थे. तो उस वक्त जोखिम उठाने की जरूरत नहीं थी. उन पर ज्यादा दबाव नहीं था. उन्होंने स्ट्राइक बदली और अपनी भूमिका अच्छे से निभाई.’

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि सुंदर को स्कैन के लिए ले जाया जाएगा. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के बाद कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और उन्हें मैच के बाद स्कैन के लिए ले जाया जाएगा.’

पंत को भी वड़ोदरा वनडे से पहले साइड स्ट्रेन की परेशानी हुई थी. और उनके स्थान पर जुरेल को टीम में जगह मिली थी. हालांकि मैच खत्म होने तक बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से सुंदर के वनडे सीरीज से हटने की पुष्टि नहीं की है. और न ही उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के बारे में ही बताया है.

सुंदर भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम का भी हिस्सा हैं. और अगर सुंदर की चोट गंभीर हुई तो भारतीय टीम प्रबंधन की परेशानियों में इजाफा हो सकता है. वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा.