- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Washington Sundar set to be ready for the T20 World Cup
टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे वॉशिंगटन सुंदर
भारतीय ऑलराउंडर ने वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी.
Published On Jan 29, 2026, 08:41 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2026, 08:41 PM IST
Washington Sundar
टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से होना है. आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को बड़ी खुशखबरी मिली है.भारत के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर रिकवरी की राह पर हैं और वह टी-20 विश्व कप से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. भारत मुंबई में USA के खिलाफ सात फरवरी को T20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
26 साल के ऑलराउंडर सुंदर 11 जनवरी को बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल होने के बाद टीम से बाहर हैं, वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्शन कमेटी के सूत्रों का कहना है कि वह ICC इवेंट के लिए तैयार होंगे.वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी, उनका फिर स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद से वह CoE में हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही T20I सीरीज 31 जनवरी को खत्म होगी. इसके बाद भारतीय टीम 3 फरवरी को मुंबई में इकट्ठा होगी और 4 फरवरी को DY पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी.सुंदर इस मैच के लिए तैयार होंगे या नहीं, यह साफ नहीं है,लेकिन वह टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम में लौट जाएंगे.
वॉर्म अप मैच का हिस्सा होंगे तिलक वर्मा
तिलक वर्मा के भी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में लौटने की उम्मीद है. हैदराबाद के बल्लेबाज, जो इस महीने की शुरुआत में एक छोटी सर्जरी के बाद बाहर थे, वह 4 फरवरी के वार्म-अप मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.
संजू सैमसन के समर्थन में सेलेक्टर्स
सिलेक्शन कमेटी भी संजू सैमसन का साथ देती दिख रही है. भले ही केरल के इस ओपनर का फॉर्म खराब चल रहा हो और इस बड़े इवेंट के लिए उनके सिलेक्शन पर बहस हो रही हो. सैमसन के मौजूदा सीरीज़ में स्कोर 10, 6, 0 और 24 रहे हैं, लेकिन सेलेक्टर्स उन्हें बदलने का कोई प्लान नहीं है. ईशान किशन वर्ल्ड कप में ओपनर की भूमिका के लिए उनसे आगे निकल सकते हैं, लेकिन सैमसन की जगह फिलहाल टीम में सुरक्षित है.
शुभमन को टीम में होना चाहिए था: मोहम्मद अजहरुद्दीन
इस बीच भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुभमन गिल का सपोर्ट किया है.मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि गिल को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए था, शुभमन एक शानदार कप्तान और खिलाड़ी हैं, उन्हें T20 टीम में होना चाहिए, यह भारत की बदकिस्मती है कि वह नहीं हैं, वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, एक शानदार ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाज.
भारत की वर्ल्ड कप टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/