IND vs NZ: तिलक वर्मा के बाद एक और स्टार टी20 सीरीज से बाहर, वर्ल्ड कप भी सवाल?
Washington Sundar Ruled Out: वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब सवाल है कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे.
Published On Jan 15, 2026, 11:30 AM IST
Last UpdatedJan 15, 2026, 11:30 AM IST
Washington Sundar
भारतीय टीम को एक और झटका लगा है. तिलक वर्मा के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुंदर पहले ही वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. 11 जनवरी, 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी के दौरान सुंदर को साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई थी. और वह पांच ओवर गेंदबाजी करने के बाद बाहर चले गए थे. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज होगी.
वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान जब सुंदर को चोट लगी थी. स्कैन्स के बाद उन्हें कुछ सप्ताह के लिए आराम देने की सलाह दी गई है. हालांकि पहले टी20 टीम में चुने जा सकते थे, लेकिन खबर है कि मेडिकल टीम ने उन्हें दो सप्ताह के आराम की सलाह दी है. वह अगले सप्ताह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेस में रिकवरी के लिए जाएंगे.
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सुंदर अभी टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा हैं. टीम प्रबंधन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका देकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए. शुरुआत में यह खबर थी कि सुंदर टी20 सीरीज में खेल सकते हैं. हालांकि, अब खबर है कि वह टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह टीम के साथ बाद में जुड़ सकते हैं.
सोमवार को बीसीसीआई ने एक बयान जारी कहा था, ‘बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में रविवार को हुए मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी करते हुए बाईं पसलियों के निचले हिस्से में दर्द हुआ था.’
वॉशिंगटन सुंदर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गेंदबाजी रिकॉर्ड कैसा है
| फॉर्मेट | मैच | पारी | विकेट | 5/10w |
| टेस्ट | 17 | 29 | 36 | 1/1 |
| ODI | 29 | 26 | 29 | 0 |
| T20I | 58 | 54 | 51 | 0 |
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा से जब मैच के बाद सुंदर की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है. उन्हें बल्लेबाजी करते हुए दर्द हो रहा था. हमारी मेडिकल टीम इसका आकलन कर रही है और वह अपडेट करेगी.’
वॉशिंगटन सुंदर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बल्लेबाजी रिकॉर्ड कैसा है
| फॉर्मेट | मैच | पारी | रन | औसत | 50 | 100 |
| टेस्ट | 17 | 29 | 885 | 42.14 | 5 | 1 |
| ODI | 29 | 20 | 372 | 20.66 | 1 | 0 |
| T20O | 58 | 24 | 254 | 16.93 | 1 | 0 |
सुंदर ने पहले मैच में सिर्फ पांच ओवर गेंदबाजी की थी. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि बाद में बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने सात गेंदों पर सात रन बनाए थे. उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को पहले वनडे इंटरनेशनल में जीत दिलाने में मदद की थी.
सुंदर ने भारत ने 2017 में भारत में डेब्यू किया था. लेकिन इस करियर में वह कई बार चोटों का शिकार हो चुके हैं. साल 2021 और 2022 के टी20 वर्ल्ड में चोट की वजह से नहीं खेला था. यह पहला मौका है जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं.