- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Washington sundar to come forward to help lucknows rickshaw pullers troubled by janta curfew 3978346
Janta Curfew की वजह से आमदनी को लेकर परेशान रिक्शेवालों की मदद को आगे आए वाशिंगटन सुंदर
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक घरों के अंदर रहने की अपील की थी।
Published On Mar 23, 2020, 11:49 AM IST
Last UpdatedMar 23, 2020, 11:49 AM IST
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narenda Modi) ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पहला कदम उठाते हुए रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। जिसका लक्ष्य लोगों को भविष्य में जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन के लिए तैयार करना था।
हालांकि हर दिन रोजी-रोटी कमाने के लिए काम करने वाले रिक्शेवालों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा। लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
ट्विटर पर एक पत्रकार ने वीडियो पोस्ट कर लखनऊ के कुछ रिक्शेवालों की समस्या को लोगों के सामने रखा। पोस्ट में कहा गया, “जनता कर्फ्यू लखनऊ के रिक्शेवालों के लिए बुरी खबर है। उनकी रोजाना की आमदनी घट गई है और भविष्य और भी काला दिख रहा।”
Hi Alok, please do let me know how I can contribute as well. Thank you for bringing this up.
— Washington Sundar (@Sundarwashi5) March 22, 2020
इस पोस्ट के जवाब में सुंदर ने लिखा, “प्लीज मुझे बताएं कि मैं मदद के लिए क्या कर सकता हूं। इस मुद्दे को उठाने के लिए आपका शुक्रिया।”
ICC के ट्वीट पर रोहित शर्मा को आया गुस्सा
जनता कर्फ्यू खत्म होने के कुछ घंटों पहले किए ट्वीट में पीएम लिखा, “आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।”