add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी-20 विश्व कप का बहिष्कार से बचे पीसीबी: वसीम अकरम

भारत पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच 19 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 14, 2015 11:32 AM IST

वसीम अकरम भारत-पाक द्विपक्षीय को लेकर बीसीसीआई के सुस्त रवैए पर भी चिंता जताई है© Getty Images
वसीम अकरम ने भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बीसीसीआई के सुस्त रवैए पर भी चिंता जताई है © Getty Images

कराची। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अगले वर्ष भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत का बहिष्कार करने से बचने की सलाह दी है। अकरम ने यहां पत्रकारों से कहा, “टी-20 विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता है और हमें इसमें हर कीमत पर हिस्सा लेना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो आगे चलकर इसका नुकसान हमें ही होगा।” अकरम ने कहा, “टी-20 विश्व कप में न खेलने से हमारे खिलाड़ियों और पाकिस्तान क्रिकेट को सिर्फ नुकसान ही होगा।” ये भी पढ़ें: वीडियो: सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे मैच में खेली थी तूफानी अर्धशतकीय पारी

अकरम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला को भारत की मंजूरी मिलने में देरी के कारण हमें अपने अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेंगे या नहीं। अकरम ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेले जाने पर निर्णय लेने में कुछ ज्यादा ही समय ले लिया, लेकिन अब तक जो नहीं हो सका है वह जल्द ही हो भी सकता है।” अकरम ने आगे कहा, “लेकिन हां, मेरे खयाल से बीसीसीआई को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि वे खेलना चाहते हैं या नहीं, और मामले को खत्म करें।” गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2016 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में ही रखे गए हैं और इनके बीच विश्व कप में पहला मैच 19 माार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। ये भी पढ़े: जब ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ने की शर्मनाक अंडरआर्म गेंदबाजी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source