• Home
  • News
  • wasim akram called naseem shah s sixes similar to miandad people trolled fiercely for making a mistake in the tweet

ASIA CUP 2022: वसीम अकरम ने Naseem Shah के छक्कों को बताया मियांदाद के समान, ट्वीट में गलती करने पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल

पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह बुधवार कोे खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ स्टार खिलाड़ी बन गए। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से छा गए, इस बीच वसीम अकरम को तेज गेंदबाज की तारीफ करना काफी महंगा पड़ गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 08, 2022, 03:59 PM IST

Published On Sep 08, 2022, 03:59 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2022, 03:59 PM IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह गुरुवार कोे खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ स्टार खिलाड़ी बन गए। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि तेज गेंदबाज ने सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो छक्कों लगाते हुए मैच को पाकिस्तान की झोली में डाल दिया।

गुरुवार को मैच आखिरी गेंद तक नहीं गया, लेकिन उत्साह काफी हद  तक वैसा ही था। फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी ने दो फुल टॉस फेंके,  जिस पर नसीम शाह द्वारा लगाए गए दो लगातार छक्के पाकिस्तान के लिए एक शानदार जीत की ढाल बन गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसी के साथ पाकिस्तान इस जीत के बाद सीधे फाइनल में पहुंच गया।

मैच के बाद, वसीम ने नसीम शाह को बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और भारत के खिलाफ जावेद मियांदाद के प्रसिद्ध आखिरी गेंद पर छक्के की यादों को ताजा किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हालांकि, वर्ष गलत होने के कारण ट्रोल का शिकार हुए।

वसीम ने अपने ट्वीट में कहा कि मियांदाद का छक्का 26 साल पहले था, लेकिन असल में यह 36 साल पहले 1986 में हुआ था।

यह भी पढ़े – IND vs AFG SUPER 4, ASIA CUP 2022 LIVE STREAMING : भारत और अफगानिस्तान के बीच मैदानी महा युद्ध को कब और कहां देखे पाएंगे, जानें यहां सब कुछ

वसीम अकरम ने ट्वीट में लिखा, ‘क्या खेल है, युवा नसीम शाह द्वारा क्या शानदार छक्के था…मैं टीम का हिस्सा था जब जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया … 26 साल बाद आज मैंने फिर वही देखा आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के … काफी बेहतरीन था।’

 

 

इस ट्वीट के बाद वसीम अकरम अपने गलत शब्द चयन को लेकर चर्चा में आ गए,  जिसके बाद लोगों ने इस पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

 

 

Editor's Pick