add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'ये गली क्रिकेट नहीं, वक्त आने पर गधे को भी बाप बनाना पड़ता है', बाबर पर भड़के अकरम

T20I वर्ल्ड कप 2022 में लगातार 2 हार के बाद अब पाकिस्तान का T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 28, 2022 5:10 PM IST

पाकिस्तान की जिम्बाब्वे के हाथों शर्मनाक हार के बाद वसीम अकरम ने टीम सिलेक्शन को लेकर कप्तान बाबर आजम की आलोचना की है। पाकिस्तान टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 130 रन का टारगेट भी हासिल नहीं कर पाया और 1 रन से हार गया। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहले मैच में भी 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में लगातार 2 हार के बाद अब पाकिस्तान का T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।

पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ए स्पोर्ट्स के शो पर शोएब मलिक की मौजूदगी में कहा, “एक साल से पाकिस्तान में सब लोग कह रहे हैं कि मिडिल ऑर्डर हिला हुआ है। अब ये लड़का बैठा है शोएब मलिक। अब अगर मैं कप्तान होता, तो मेरा आखिरी गोल क्या होता, टीम को जिताना कि वर्ल्ड कप कैसे जीतना है। अगर उसके लिए मुझे गधे को भी बाप बनाना पड़े, मैं बना लूंगा। क्योंकि मैं वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। अगर मुझे शोएब मलिक चाहिए तो मैं सिलेक्टर्स से लड़ जाऊंगा कि मुझे शोएब मलिक चाहिए, नहीं तो मैं टीम की कप्तानी नहीं करूंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीवी एंकर ने जब पूछा कि क्या बाबर आजम को उनके हिसाब से टीम चुनने को नहीं मिली या फिर उन्होंने अपने हिसाब से खिलाड़ी चुने? इसके जवाब में अकरम ने कहा, “उसे और अक्लमंद होना पड़ेगा। अब ये मोहल्ले की टीम नहीं है कि मेरा जानने वाला टीम में आ जाए, या ये मेरा अच्छा दोस्त है। अगर मैं होता तो सबसे पहले शोएब मलिक को मिडिल ऑर्डर में रखता। यह ऑस्ट्रेलिया के मैच हैं, यह शारजाह, दुबई या पाकिस्तान की डेड विकेटें नहीं हैं।”

अकरम ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए आगे कहा, “जिम्बाब्वे के मीडियम पेसर्स ने लेंथ बॉल की। अपने गेंदबाजों ने नई गेंद से यॉर्कर की। शाहीन अफरीदी को बॉलिंग कोच को बताना चाहिए था कि भईया ये पिच यॉर्कर वाली नहीं है आपको लेंथ बॉल करनी चाहिए। बॉल को अंदर लाएं और बॉल को बाहर निकाले।”