"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को होगी मुश्किल"

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की अधिकतर पिचें अब उछाल भरी नहीं रही हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 05:34 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 05:34 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 05:34 PM IST

Bhuvneshwar Kumar © AFP

टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी करने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरू होने से पहली ही क्रिकेट समीक्षकों ने कहा था कि टीम इंडिया का मौजूदा पेस अटैक सर्वश्रेष्ठ है हालांकि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की राय अलग है।

अकरम ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों के लिए ये मुश्किल होगा। सीरीज की शुरुआत में ही एडिलेड, मेलबर्न की ड्रॉप-इन पिचों से होगी, वो अब उछाल भरी पिचें नहीं रही हैं। ब्रिसबेन में थोड़ा उछाल जरूर होगा। मुझे लगता है कि पर्थ में वो नए स्टेडियम में खेल रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वहां कि पिच कैसी है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकरम ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि जब भी भारत, पाकिस्तान या उपमहाद्वीप की कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करती है, बल्लेबाज भी संघर्ष करते हैं लेकिन अब बल्लेबाजी ट्रैक्स के साथ भारतीय बल्लेबाजी लगातार अच्छी रहेगी।”

भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए अकरम ने कहा, “विराट कोहली बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान आगे ने टीम का नेतृत्व कर रहा है। मुझे ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजों की चिंता है। जिस लेंथ पर वो गेंदबाजी कर रहे हैं, खासकर जब 20-25 ओवर के बाद कूकाबुरा गेंद पुरानी हो जाती है, तब ऑस्ट्रेलिया फायदा उठाएगी।”

Editor's Pick