सरफराज को पाकिस्तान वापस बुलाने की वसीम अकरम ने की आलोचना

अकरम ने पीसीबी के फैसले की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि वह अंतिम टी20 में खेल सकते थे।

Edited By : Press Trust of India |Jan 29, 2019, 05:42 PM IST

Published On Jan 29, 2019, 05:42 PM IST

Last UpdatedJan 29, 2019, 05:42 PM IST

पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीका से वापस बुलाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है। अकरम ने पीसीबी के फैसले की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि वह अंतिम टी20 में खेल सकते थे।

आईसीसी ने डरबन में खेले गई सीरीज के तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में सरफराज को चार मैचों के लिये प्रतिबंधित किया था जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें स्वदेश बुला लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चार मैच का प्रतिबंध को ज्यादा बताते हुए एतराज जताया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकरम ने कहा कि सरफराज को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए था लेकिन इस मामले के बाद पाकिस्तान टीम में उनकी जगह को लेकर कयास नहीं लगाया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के इस दिग्गज हरफनमौला ने कहा, ‘‘ सरफराज को दक्षिण आफ्रीका से वापस बुलाने का फैसला गलत है क्योंकि वह छह फरवरी को खेले जाने वाले तीसरे टी20 में खेल सकते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व कप से पहले टीम के कप्तान को बदलने की जरूरत नही है। हमें लंबे समय तक कप्तानी करने वाला चाहिए। शोएब मलिक अभी टीम का नेतृत्व कर रहे है और वह अच्छा काम रहे। उन्होंने भी हालांकि कहा है कि विश्व कप के बाद एकदिवसीय से संन्यास ले लेंगे।’’

Editor's Pick