- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wasim Akram reacts to Javed Akhtar’s comments about Pakistan
जावेद अख्तर के लाहौर वाले बयान पर ये क्या बोल गए वसीम अकरम
जावेद अख्तर पिछले दिनों एक कार्यक्रम के सिलसिले में लाहौर गए थे जहां उन्होंने भारत पर हुए 26/11 के हमले को लेकर पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला था.
Published On Apr 14, 2023, 11:07 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2023, 11:07 PM IST
AFP
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म मनी बैक गारंटी जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें उनकी वाइफ शनियारा ने भी एक्टिंग की है. अकरम अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में भारत में हैं. इस दौरान वसीम ने अपनी नई फिल्म और भारत में बिताए दिनों के बारें में खुलकर बातचीत की. अकरम से पाकिस्तान में दिए गए जावेद अख्तर के बयान के बारें में जब पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया.
वसीम ने जावेद अख्तर के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “मैं राजनीतिक विषयों पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि मैं अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए यहां हूं। जब भी कोई देश अपने यहां बुलाता है कि आपको उसकी अच्छी बातों को याद करना चाहिए.”
बता दें, जावेद अख्तर पिछले दिनों एक कार्यक्रम के सिलसिले में लाहौर गए थे जहां उन्होंने भारत पर हुए 26/11 के हमले को लेकर पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कहा था- “हमने देखा वहां कैसे हमला हुआ था. वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे ना इजिप्ट से आए थे. वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं.”
अकरम ने कहा, “मुझे भारत आना पसंद हैं. मैं साल में 7-8 महीने यहां रहा करता था. मुझे अपने दोस्त, लोग और खाना याद आता है, सबसे ज्यादा डोसा। हमारे पाकिस्तान में ये नहीं मिलता है। हम जल्दी ही यहां आएंगे. वे सब जगह देखेंगे, जहां सालों से नहीं गए हैं. बंबई की भागदौड़ देखेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “हम अपनी शादी के बाद 4 साल तक भारत में रहे, शायद जितना समय हम ऑस्ट्रेलिया में बिताते हैं उससे कहीं ज्यादा… भारत में जिस तरह से लोग उन्हें प्यार करते हैं, मुझे उसकी याद आती है. मैं भारत के लिए नहीं खेला लेकिन लोग मुझे वसीम भाई कहते हैं. मुझे ये पसंद है… मुझे अपने बच्चों को वापस वहीं लाना अच्छा लगेगा जहां उनके दादाजी का जन्म हुआ था, अमृतसर.”
फिल्म की बात करें तो ‘मनी बैक गारंटी’ एक राजनीतिक व्यंग्य और डार्क कॉमेडी है. फैसल कुरैशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फवाद खान, हिना दिलपजीर, अली सफीना, वसीम अकरम और शनियारा (Shaniera) खान ने अभिनय किया है. इस फिल्म में वसीम अकरम ने पाकिस्तान बैंक के अध्यक्ष की भूमिका में है जबकि उनकी वाइफ शनायरा एक अंतरराष्ट्रीय पत्रकार हैं. ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी.