वसीम अकरम नहीं बनेंगे PCB के CEO, बोर्ड के बड़े ऑफर को ठुकराया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पीसीबी द्वारा दिए गए सीईओ पद के ऑफर को ठुकरा दिया है. उन्होंने ऑफर ठुकराने के पीछे का कारण भी बताया है.

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 03, 2024, 07:39 PM IST

Published On Aug 03, 2024, 07:39 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2024, 07:39 PM IST

Wasim Akram

Phot Credit: Wasim Akram X

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, वसीम अकरम ने बोर्ड द्वारा दिए गए मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि साईओ के बनने का ऑफर ठुकरा दिया है. अकरम ने निजी प्रतिबद्धताओं की वजह से बोर्ड द्वारा की गए बड़े ऑफर को ना कह दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान वसीम अकरम को पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के सलाहकार के रूप में काम करने के लिए भी संपर्क साधा था हालांकि अकरम ने इसके लिए भी अपनी कोई रूचि नहीं दिखाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वसीम अकरम ने बोर्ड को दिया झटका

क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एक बड़े मंत्री भी हैं. मंत्रीपद के काम काज की वजह से वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना पूरा समय नहीं दे पा रहे थे. इसी वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा था. आलोचनाओं और बोर्ड के काम को सही तरीके से चलाने के लिए वह किसी ऐसे व्यक्ति को अपना सलाहकार या बोर्ड का सलाहकार नियुक्त करना करना चाहते थे जो इन मुद्दों को सही तरह से संभाल सकें.

इसी कारण वसीम अकरम को पीसीबी ने ऑफर दिया था. वसीम अकरम फिलहाल पाकिस्तान के कराची में हैं और वह इंग्लिश कमेंट्री करते हुए कई मुकाबलों में नजर आते हैं. वसीम अकरम अगर पीसीबी द्वारा दिए गए पद को स्वीकार कर लेते तो उन्हें कराची की जगह लाहौर शिफ्ट होना पड़ता जिसके लिए वसीम अकरम तैयार नहीं थे. यह भी वसीम अकरम का सीईओ पद ठुकराने की बड़ी वजह बताई जा रही है.

वकार यूनिस बने पीसीबी के सीईओ

वसीम अकरम द्वारा पद ठुकराए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वकार यूनिस के साथ संपर्क किया था जो पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं. वकार यूनिस ने बोर्ड की शर्तों को मानते हुए 1 अगस्त से पीसीबी चीफ के सलाहकार का पद संभाल लिया है.

Editor's Pick