नाम उछलने पर भड़के पाक दिग्गज वसीम अकरम, बोले-कुछ लोग चर्चा में बने रहने के लिए...

अकरम को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे हुए 17 साल हो गए हैं

Edited By : India.com Staff |May 08, 2020, 10:23 AM IST

Published On May 08, 2020, 10:23 AM IST

Last UpdatedMay 08, 2020, 10:23 AM IST

एक ओर जहां कोविड-19 महामारी के दुनिया भर में क्रिकेट की सभी गतिविधियां ठप्प हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेट में खिलाड़ियों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है. कोरोनावायरस के कारण कई देशों में लॉकडाउन घोषित है. ऐसे में खिलाड़ी अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल के संदर्भ में कहा है कि कुछ लोग अब भी चर्चा में रहने के लिए उनके नाम का उपयोग करते हैं.

सोहेल ने आरोप लगाया था कि वसीम अकरम के कारण ही 1992 के बाद पाकिस्तान वर्ल्‍ड कप नहीं जीत पाया. एक स्‍थानीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान ने आरोप लगाया था कि तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने यह तय किया कि 1992 के बाद पाकिस्‍तान कोई वर्ल्‍ड कप ना जीते.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई सुपरकिंग्स को याद आ रहे लंबे बाल वाले MS Dhoni, शेयर की फोटो

अकरम ने एक वेब कार्यक्रम में कहा, ‘जब भी मैं इस बारे में इन नकारात्मक चीजों के बारे में सुनता हूं तो मुझे बहुत दुख होता है कि मुझे संन्यास लिए 17 साल हो गए हैं लेकिन कुछ लोग अब भी खुद को चर्चा में रखने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं.’ उन्होंने कहा कि वह भी अन्य के लिए नकारात्मक बातें कर सकते हैं लेकिन वह खुद को ऐसा करने से रोकते हैं.

क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए 2 महीने तक फैमिली से दूर रहने को तैयार ये पेसर, बताई वजह

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सोहेल ने दावा किया कि 1996 और 1999 में कप्तान और 2003 में सीनियर खिलाफ के रूप में अकरम की भूमिका ने यह तय कर दिया कि पाकिस्तान 1992 के इतिहास को नहीं दोहरा सकता.

Editor's Pick