add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इमरान खान की पूर्व पत्‍नी का वसीम अकरम की 'सेक्‍स लाइफ' पर खुलासा !

रेहम खान इमरान की दूसरी पत्‍नी है। 15 महीने साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - June 7, 2018 5:19 PM IST

पकिस्‍तान क्रिकेट के दिग्‍गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम की पाकिस्‍तान में ही नहीं दुनिया भर में फैन फॉलोइंग की कमी नहीं है। इन दिनों उनकी सैक्‍स लाइफ को लेकर सामने आए ताजा खुलासों से पूरे पाकिस्‍तान में हड़कंप मजा हुआ है। दरअसल, पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ पार्टी के अध्‍यक्ष इमरान खान की दूसरी पत्‍नी रेहम खान ने एक किताब लिखी है। इस खिताब में जो दावे किए गए हैं उससे पाकिस्‍तान के बड़े-बड़े दिग्‍गज हिल गए हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/hampshire-vs-somerset-one-day-cup-dale-steyn-tough-comeback-on-return-from-injury-718727″][/link-to-post]

रेहम खान 15 महीने तक इमरान खान के साथ रही थी। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। इमरान फिलहाल अपनी तीसरी पत्‍नी के साथ रह रहे हैं। रेहम खान पेशे से जर्नलिस्‍ट और फिल्‍म निर्माता है। उनकी आने वाली किताब के कुछ अंश इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। फर्स्‍ट पोस्‍ट के मुताबिक किताब के 402 से 572 पेज पर रेहम खान ने वसीम अकरम की सैक्‍स लाइफ पर लिखा है। उन्‍होंने दावा किया है कि वो अपनी सैक्‍सुअल फैटेसीज को पूरा करने के लिए अपनी महरूम बेगम का इस्‍तेमाल करते थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किताब में रेहम खान ने अपने पति के बारे में लिखा कि उनके लंदन के बिजनेसमैन बुखारी के साथ नाजायज संबंध हैं। रेहम खान ने ये भी दावा किया कि इमरान खान ने एक महिला को गर्भवती कर दिया था। महिला का गर्भपात बुखारी ने ही करवाया। मामला सामने आने के बाद वसीम अकरम, इमरान खान, बुखारी सहित कुल चार लोगों ने रेरेहम खान को लीगल नोटिस भेज दिया है।