- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wasim Akram:Jasprit Bumrah has best yorker in world cricket
'बुमराह विश्व में मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर फेंकने वाले गेंदबाज'
अकरम अपने समय में सटीक यॉर्कर फेंकने के लिए जाने जाते थे।
Published On Jan 19, 2019, 07:38 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2019, 07:38 PM IST
Jasprit Bumrah: Leader of India's attack at the World Cup? © IANS
बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार पूर्व पेसर पाकिस्तान के वसीम अकरम ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा क्रिकेटरों में उनका यॉर्कर सबसे सटीक है।
पढ़ें: इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ अजिंक्य रहाणे को मिली टीम की कप्तानी
अकरम अपने समय में सटीक यॉर्कर फेंकने के लिए जाने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया में भारत टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की जिसमें बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी।
अकरम ने कहा, ‘मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे क्रिकेटरों में जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर सबसे सटीक और सर्वश्रेष्ठ है।’
पढ़़ें: ‘हार्दिक पांड्या, राहुल को जांच लंबित रहने तक खेलने की अनुमति मिले’
स्विंग के सुल्तान के नाम से पहचाने जाने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि एकदिवसीय विश्व कप के दौरान अंतिम ओवरों वह अंतर पैदा करेंगे।
अकरम ने कहा, ‘बुमराह का गेंदबाजी एक्शन शानदार है। दूसरे तेज गेंदबाजों से बिल्कुल अलग एक्शन होने के बाद भी वह गेंद को स्विंग करते हैं और पिच पर टप्पा खाने के बाद उनकी गेंद काफी तेजी से निकलती है।’
‘बुमराह की नियमित यॉर्कर फेंकने की काबिलियत खास बनाती है’
यूएई में होने वाले आगामी 10पीएल टेनिस बॉल टूर्नामेंट के ब्रांड दूत के तौर पर यहां पहुंचे अकरम ने कहा, ‘जो चीज बुमराह को खास बनाती है, वह है नियमित यॉर्कर फेंकने की उनकी काबिलियत। यॉर्कर का इस्तेमाल सिर्फ एकदिवसीय में नहीं होता, टेस्ट में भी होता है। मैंने और वकार (युनूस) ने अपने समय में टेस्ट में इसका काफी इस्तेमाल किया।’
‘ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है’
वसीम अकरम ने भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है।
अकरम ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस बात को नहीं मानूंगा की ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर थी। विराट (कोहली) और उनके खिलाड़ियों से उनका श्रेय वापस मत लिजिए। उन्होंने प्रदर्शन में जो निरंतरता दिखाई है वह काबिलेतारीफ है।’
(इनपुट-भाषा)