ओली रॉबिन्स के निलंबन पर Ravichandran Ashwin ने दी प्रतिक्रिया, Wasim Jaffer बोले- शुक्र है मैंने...

रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने मैच में सात विकेट लिये और इंग्लैंड की पहली पारी में 42 रन का अहम योगदान दिया था.

Edited By : India.com Staff |Jun 07, 2021, 05:01 PM IST

Published On Jun 07, 2021, 05:01 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2021, 05:01 PM IST

इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड (England vs New Zealand, 1st Test) के बीच खत्‍म हुए पहले टेस्‍ट मैच के साथ ही इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) का चाबुक विवादित ट्वीट करने वाले डेब्‍यूटेंट ओली रॉबिन्‍सन (Ollie Robinson) पर चला. उन्‍हें अपने आठ साल पुराने नस्‍लवादी ट्वीट के कारण निलंबित कर दिया गया है. इस मामले पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मुख्‍य स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अश्विन का मानना है कि जिस तरह से ओली रॉबिन्‍सन (Ollie Robinson) पर उनके आठ साल पुराने ट्वीट के लिए कार्रवाई की गई है उससे ‘ सोशल मीडिया की मौजूदा पीढ़ी को भविष्य के लिए एक मजबूत संकेत’ के रूप में देखना चाहिये. ओली रॉबिन्‍स ने अपने ट्वीट में कहा था कि उनके मुस्लिम दोस्‍त बॉम्‍ब की तरह हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भी अश्विन के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि मैं संन्यास लेने के बाद ट्विटर से जुड़ा.’’

पेश मामले में अब ईसीसी की तरफ से बयान जारी कर कहा या है कि 27 वर्षीय ओली रॉबिन्‍सन पर 2012-13 में किये गये भेदभावपूर्ण ट्वीट की जांच लंबित रहने तक उन्‍हें निलंबित कर दिया गया है.

इसपर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मैं उन नकारात्मक भावनाओं को समझ सकता हूं जो ओली रोबिन्सन (Ollie Robinson) ने वर्षों पहले व्यक्त की थी, लेकिन मुझे उसके टेस्ट करियर की प्रभावशाली शुरुआत के बाद निलंबित किए जाने के लिए वास्तव में खेद है.’’

‘‘यह निलंबन इस बात का एक मजबूत संकेत है कि इस सोशल मीडिया की पीढी का भविष्य क्या है.’’ रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने मैच में सात विकेट लिये और इंग्लैंड की पहली पारी में 42 रन का अहम योगदान दिया था. रॉबिन्सन ने ये ट्वीट तब किये थे जब वह 18-19 साल के थे. ये ट्वीट नस्लवादी और लिंगभेद से जुड़े थे. मैच के पहले दिन इन ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही जिसके बाद रॉबिन्सन ने माफी मांगी थी.

Editor's Pick