..हाथ मिलाना चाहिए था' कोहली- हेड विवाद पर बोले पूर्व भारतीय दिग्गज
पिछले शुक्रवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में हेड और कोहली के बीच कहासुनी हो गई थी इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली हेड से हाथ मिलाना चाहिए था कोहली इस खेल के दूत हैं.
Published On May 25, 2026, 03:30 PM IST
Last UpdatedMay 25, 2026, 03:30 PM IST
पिछले शुक्रवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में हेड और कोहली के बीच कहासुनी हो गई थी। कोहली ने मैच समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया था।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली के जबरा फैंस ने हेड के खिलाफ मानो एक मुहिम सी चला दी, इन सब विवादों में हेड की पत्नी को भी कोहली फैंस ने काफी कुछ बोला है.
हेड की पत्नी जेसिका ने कोहली फैंस पर लगाया आरोप
ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने कोहली फैंस ने आरोप लगाया कि भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई कहासुनी के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपमानजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है.
एक इंटरव्यू के दौरान जेसिका ने से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जिस तरह से विश्व कप के बाद दुर्व्यवहार किया गया था, वह फिर से दोहराया जा रहा है। ’’यह बात उन्होंने 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल के संदर्भ में कही जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और हेड ने 137 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। जेसिका ने कहा, ‘‘मैं सुबह उठी तो मैंने देखा कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार संदेश आ रहे हैं। वे मेरे दोस्तों और परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।’’
पूर्व खिलाड़ी ने दी नसीहत
इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली को हेड से हाथ मिलाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘उस बात को वहीं पर खत्म कर देना चाहिए था। उन्हें हाथ मिलाकर उसे भूल जाना चाहिए था। कोहली इस खेल के दूत हैं और यह (हाथ नहीं मिलाना) सही नहीं था। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने आइपीएल 2026 में खेले गए 14 मैचों में कुल 557 रन बनाए बात करें विराट कोहली के फॅार्म की तो पिछली दो पारियों में पंजाब के खिलाफ रन और हैदराबाद के खिलाफ 15 रनों की पारी खेली है.