'वह 3-4 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता', वसीम जाफर ने 23 साल के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे पर उठाए सवाल

भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने आयरलैंड में टीम की हार के बाद कई सवाल उठाए हैं. उन्होने माना है कि हार्दिक की कमी टीम को खल रही है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इंग्लैंड की चुनौती ज्यादा होगी.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 01, 2026, 07:39 AM IST

Published On Jul 01, 2026, 07:39 AM IST

Last UpdatedJul 01, 2026, 07:39 AM IST

wasim jaffer ireland team

wasim jaffer ireland team

नई दिल्ली: आज 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. इससे पहले टीम इंडिया को आयरलैंड में दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. भारत को दोनों मैचों में हार मिली. इस हार ने भारतीय टीम को कई आयामों पर सोचने के लिए मजबूर किया. इस सीरीज में टीम ने सूर्यांश शेडगे को मौका दिया. 23 साल के इस ऑलराउंडर के खेल पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ी टिप्पणी की है.

वसीम जाफर ने कहा कि भारत को आयरलैंड में भारत को हार्दिक पंड्या जैसे क्वॉलिटी के ऑलराउंडर की कमी खल रही थी. हार्दिक अभी चोट से उबर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हार्दिक कम-से-कम तीन ओवर तो गेंदबाजी कर पाते. वह नई गेंद से भी गेंदबाजी कर सकते हैं. सूर्यांश के बारे में वसीम जाफर ने कहा कि यह खिलाड़ी इस वक्त तीन-चार ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए हुआ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर

कैसा रहा सूर्यांश का प्रदर्शन

सूर्यांश को सीरीज से पहले नीतीश कुमार रेड्डी को चोट लगने की वजह से भारतीय टीम में शामिल किया गया था. उन्हें दूसरे टी20 इंटरनेशनल में खेलने का मौका मिला. इस मैच में उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की और 25 रन दिए. वहीं बल्लेबाजी में वह पांच गेंदों का सामना कर सिर्फ एक ही रन बना सके.

भारत को खल रही है हार्दिक की कमी: वसीम जाफर

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, ‘हमने कई बार देखा है कि हार्दिक नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं. और वह फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं. वह पैनापन नजर नहीं आया. आप सूर्यांश के साथ खेले. लेकिन इस वक्त ऐसा नहीं लगता कि वह 3-4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं. यहां तक कि नीतीश भी. वे अभी तक उस क्षमता तक नहीं पहुंचे हैं. तो, बेशक भारत हार्दिक को मिस कर रहा है. मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. और बल्लेबाजों को भी इसके लिए कवर करना होगा और विपक्षी टीम को बल्लेबाजी में ही मात देनी होगी.’

भारत को इस सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. लेकिन वसीम जाफर ने कहा कि उनकी नजर में कुछ सकारात्मक पहलु भी थे. इनमें हर्षित राणा और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन है. हालांकि, वह मानते हैं कि भारत एक टीम के तौर पर असफल रहा. खास तौर पर वह बल्लेबाजों से काफी नाराज दिखे.

इसे भी पढ़ें: वैभव को मौका, संजू बाहर? पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

हर्षित राणा के प्रदर्शन से खुश दिखे जाफर

जाफर ने कहा, ‘हर्षित ने अपनी वापसी में अच्छी गेंदबाजी की. और उसकी बल्लेबाजी भी बढ़िया रही. आप उनमें सुधार देख सकते हैं. और यह नजर आता है. आप बल्लेबाजी में उन पर नंबर आठ और नौ पर भरोसा कर सकते हैं. वह इन दो मैचों में सकारात्मक थे. इस बात में कोई शक नहीं. प्रिंस ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया. तो कुछ सकारात्मक पहलु भी थे. लेकिन कुल मिलाकर टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. बल्लेबाजों ने योगदान नहीं दिया.’

भारत के इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम

मैचतारीखसमयमैदान
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I1 जुलाई, 202610:00 PMचेस्टर-ली-स्ट्रीट
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I4 जुलाई, 20267: 00 PMमैनचेस्टर
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I7 जुलाई, 202610:00 PMनॉटिंगम
भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I9 जुलाई, 202610:00 PMब्रिस्टल
भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवा T20I11 जुलाई, 20267:00 PMसाउथम्पटन
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI14 जुलाई, 20263:30 PMबर्मिंगम
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI16 जुलाई, 20265:30 PMकार्डिफ
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI19 जुलाई, 20263:30 PMलॉर्ड्स, लंदन

हर्षित ने दो मैचों में चार विकेट लिए. उनका औसत 10.25 का रहा. उन्होंने 5.85 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. इसके साथ ही उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया. प्रिंस यादव को दूसरे मैच में मौका मिला. उन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट लिए.

भारत के लिए इंग्लैंड दौरा अधिक चुनौतीपूर्ण होगा- जाफर

वसीम जाफर का मानना है कि भारत के लिए इंग्लैंड का दौरा अधिक चुनौतीपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि आयरलैंड में हार के बाद इंग्लैंड में मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा आयरलैंड में भारत को मिली हार से इंग्लैंड के हौसले बुलंद होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों को कमी महसूस हो रही है.

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने आगे कहा, ‘इंग्लैंड बेशक अधिक कठिन चुनौती होगी. आयरलैंड सीरीज के बाद इंग्लैंड को लगेगा कि वह भी भारत को हरा सकता है. भारतीय टीम में कुछ खामियां हैं क्योंकि टीम में हार्दिक और जसप्रीत बुमराह नहीं हैं. ये दो अहम खिलाड़ी हैं. किसी अन्य को उनकी कमी को पूरा करना होगा. इंग्लैंड सीरीज अधिक मुश्किल हो जाएगी. मैं उम्मीद करता हूं कि आयरलैंड सीरीज में मिले वेकअप कॉल के बाद भारत अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना शुरू करे.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick