WTC 2021: वसीम जाफर ने मजेदार मीम शेयर कर R Ashwin से ली मौज

वसीम जाफर ने संजय दत्त की एक सुपरहिट फिल्म का मीम शेयर कर रविचंद्रन अश्विन से टि्वटर पर मजे लिए हैं.

Edited By : India.com Staff |May 28, 2021, 04:48 PM IST

Published On May 28, 2021, 04:48 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2021, 04:48 PM IST

भारत के पूर्व टेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब मौज-मस्ती करते दिखते हैं. वसीम क्रिकेट पर अपनी कोई भी राय हास्य-व्यंग्य के माध्यम से ही रखना पसंद करते हैं और इसके लिए उनकी एक अलग ही पहचान बन गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC 2021) के नियमों की घोषणा की तो जाफर को यहां भी मस्ती सूझ गई.

दरअसल आईसीसी ने अपने टि्वटर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खेल के नियमों का ऐलान किया था. जाफर ने इसी ट्वीट पर एक मजेदार मीम शेयर कर अश्विन से मौज भी ले ली और उनके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी भी डाल दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1398153876885278720?s=20

जाफर ने जो मीम शेयर किया है, वह संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का एक सीन है, जिसमें संजय दत्त क्लास के सबसे होशियार स्टूडेंट्स को कहते हैं कि तू सब समझ ले अच्छे से फिर मुझे समझा देना. जाफर ने यह मीम शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘इस समय भारतीय टीम अश्विन से यह चाहती है.’ इसके साथ ही उन्होंने हंसता हुआ लाफ्टर भी शेयर किया है.

जाफर ने होशियार स्टूडेंट्स की तुलना अश्विन से की है और बाकी टीम इंडिया का हाल संजय दत्त की तरह बताया है, जो अश्विन से इस मैच के सारे नियम पढ़कर उनसे समझ लेने की उम्मीद कर रही है. इस मीम का डायलॉग भी लिखा है, ‘तू समझ के अपुन को सिखा देना.’ बता दें इस समय अश्विन और बाकी भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई में क्वॉरंटीन में समय बिता रही है.

Editor's Pick