add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विदर्भ रणजी टीम में मेंटर की भूमिका निभा रहे वसीम जाफर को IPL में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जाफर ने ये बात संवाददाताओं से कही

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 19, 2020 7:59 PM IST

घरेलू क्रिकेट के ‘बादशाह’ वसीम जाफर के लिए मौजूदा सीजन करियर का आखिरी हो सकता है। हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी सलाहाकर बनाए गए जाफर का कहना है कि मौजूदा सीजन के बाद वह फुल टाइम कोचिंग देने के बारे में सोच सकते हैं।

विराट कोहली के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बने एडम जम्पा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाफर ने हालांकि साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इस बात के संकेत जरूर दे दिए हैं कि इस सीजन के बाद वह अपने करिअर के बारे में सोचेंगे और हो सकता है कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन हो।

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जाफर ने पत्रकारों से कहा कि वह इस सीजन के बाद फुल टाइम कोचिंग के बारे में विचार कर सकते हैं।

‘किंग्स इलेवन के साथ मेेेेरा करार  हाल में हुआ है’

बकौल जाफर, आईपीएल का मेरा करार सीजन के शुरू में नहीं हुआ था। ये अभी हुआ है। बांग्लादेश के साथ करार पिछले सीजन के बाद हुआ था। उनके साथ मेरा करार, सीजन के बाद या जब में खेल नहीं रहा होता तब का है। खेलने के साथ साथ कोचिंग करना मुझे अच्छा लगता है क्योंकि में अभी सक्रिय रूप से खेल रहा हूं इसलिए मुझे पता है कि बच्चों के साथ क्या समस्या है या उनके साथ मेंटली क्या समस्या हो सकती हैं। इसलिए में उन समस्याओं को समझ सकता हूं और सुलझा भी सकता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए फायदे की बात है कि मैं खेल रहा हूं और जानता हूं। इसलिए मैं अगर यहां से सीधा कोचिंग में जाता हूं तो मुझे लगता है की मैं उनकी समस्याओं को समझ सकता हूं।’

‘मैं क्रिकेट के साथ किसी ना किसी रूप में जुड़ा रहना चाहता हूं’

जाफर से जब पूछा गया कि क्या वो बड़े पैमाने पर कोचिंग के बारे में सोच रहे हैं? तो उनका जवाब था, जी बिल्कुल। मैं क्रिकेट से ही जुड़े रहना पसंद करता हूं। अगर मैं कोचिंग में रहा तो मुझे ये बेहद पसंद होगा।

इस बल्लेबाज ने कहा, ‘विदर्भ के कोच हैं मैं उनकी भी मदद करने की कोशिश करता हूं। मैं खिलाड़ियों और कोच के बीच ब्रिज बनने की कोशिश करता हूं। विदर्भ के साथ मेंटर का रोल में लगभग खेल ही रहा हूं।’