श्रीलंकाई टीम को पाक दौरे के लिए पैसा नहीं दिया गया : पीसीबी

श्रीलंका की टीम मंगलवार को पाक दौरे के लिए रवाना हुई जहां उन्हें तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है

Edited By : Indo-Asian News Service |Sep 24, 2019, 08:05 PM IST

Published On Sep 24, 2019, 08:05 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2019, 08:05 PM IST

PCB logo

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन चर्चाओं को खारिज किया है कि पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम को राजी करने के लिए उन्हें अतिरिक्त पैसा दिया गया है।

पढ़ें: तमिलनाडु की जीत में कार्तिक, मुकुंद और बाबा अपराजित चमके

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के उर्दू अखबार ‘जंग’ से बातचीत में पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा काफी ऊहापोह के बाद हो रहा है। सुरक्षा कारणों से टीम में प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं और श्रीलंका की कम स्तर की टीम सीमित ओवर मैचों की श्रृंखला खेलने पाकिस्तान के दौरे पर आई है। दौरे पर छाई अनिश्चितता के छंटने पर यह चर्चाएं शुरू हो गईं कि पीसीबी ने दौरे के लिए भारी-भरकम भुगतान किया है।

लेकिन, वसीम खान ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा, ‘हम श्रीलंका को एक धेला भी नहीं दे रहे हैं। वे बिना ऐसे किसी भुगतान के पाकिस्तान आ रहे हैं।’

खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात अब बहुत बेहतर हो चुके हैं। ऐसे में अब घरेलू श्रृंखलाओं को संयुक्त अरब अमीरात में नहीं कराया जाएगा और इनका आयोजन देश में ही कराया जाएगा।

पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी को बेताब एरोन फिंच

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान अब सुरक्षित है। अब कोई वजह नहीं है कि विदेशी टीमें पाकिस्तान न आएं या हम अपनी घरेलू सीरीज कहीं बाहर जाकर खेलें। इसके अलावा यह भी है कि संयुक्त अरब अमीरात में खेलना काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है।’

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के दौरे के बाद बांग्लादेश की महिला और अंडर-16 टीमें पाकिस्तान आएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका दौरे के दौरान सुरक्षा स्थिति को देखने के लिए कई देशों के क्रिकेट प्रतिनिधि पाकिस्तान आ रहे हैं।

Editor's Pick