add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: WATCH: अभिषेक और सैमसन का तूफानी प्रहार, न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज का धुआं निकाल दिया, कर दी चौके-छक्के की बारिश

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में धमाकेदार शुरुआत की है. टीम इंडिया के ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर कीवी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 8, 2026 8:16 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है. रविवार, 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पर दोनों टीमें आमने-सामने हैं. भारतीय टीम ने पहले दो ओवर धीमे खेलने के बाद हाथ खोला और चार ओवरों में ही पचास का आंकड़ा पार कर लिया.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जैकब डफी को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया. इस ओवर में 15 रन बने. इसके बाद लॉकी फर्ग्युसन को ओवर दिया गया. और यहां भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने हाथ खोले. और क्या खूब खोले. इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर हमला बोला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद को पॉइंट के ऊपर से खेलना चाहा. वह आगे बढ़े रूम बनाया और गेंद को कट किया. लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गेंद थर्डमैन बाउंड्री पर गई. 143.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई इस गेंद को खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी.

3.2 – फर्ग्युसन ने इस गेंद की रफ्तार कम की. लेकिन अभिषेक इसके लिए तैयार थे. गेंद आगे पिच हुई और अभिषेक इसके लिए तैयार थे. अभिषेक इसे भांप गए थे और उन्होंने इसे मैदान के बाहर भेजा.

इसके बाद अगली गेंद पर एक रन बने. और फिर अगली गेंद बाइड रही. ओवर की चौथी गेंद पर एक और छक्का लगा. फर्ग्युसन की तेज रफ्तार उनके खिलाफ गई. 145 किलोमीटर गेंद को सैमसन ने ऑन साइड पर खेलना चाहा. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और थर्डमैन के ऊपर से छक्का गया. फर्ग्युसन आत्मविश्वास खो बैठे और लगातार दो बाइड फेंक दी. पांचवीं लीगल गेंद पर कोई रन बना. ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन ने चौका लगाया. इस ओवर में कुल 24 रन बने. और भारत का स्कोर चार ओवर में 51 रन था.

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम पर दबाव था कि वह इस मैच में दो बदलाव करे. फॉर्म से बाहर चल रहे अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को ड्रॉप करे. लेकिन टीम इंडिया ने सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने का फैसला. अभिषेक ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. वह टी20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट मैच में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 21 गेंद पर 52 रन बनाए.

T20 WC फाइनल में सबसे महंगे ओवर


24 – बेन स्टोक्स (ENG) बनाम WI, कोलकाता, 2016 (4 बॉल)
24 – अक्षर पटेल (IND) बनाम SA, ब्रिजटाउन, 2024
24 – लॉकी फर्ग्यूसन (NZ) बनाम IND, अहमदाबाद, 2026

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/