• Home
  • News
  • WATCH: Abhishek Sharma blasts 25 Runs in Varun Chakravarthy over in KKR vs SRH match

KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा वरुण चक्रवर्ती का चक्रव्यूह, बाउंड्री की कर दी बरसात

अभिषेक शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर खूब रन बनाए. चक्रवर्ती सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज को रोक नहीं पाए.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 02, 2026, 09:58 PM IST

Published On Apr 02, 2026, 09:58 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2026, 09:58 PM IST

Abhishek Sharma hits 25 Runs in an over of Varun Chakravarthy

वरुण चक्रवर्ती का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. और आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी वह शुरुआती ओवर में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए. गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम पर अभिषेक शर्मा ने खास तौर पर उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया. पारी के पांचवें ओवर में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धुआंधार खेल दिखाया.

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से चौका लगाया. चक्रवर्ती के चक्रव्यूह की पहली रक्षापंक्ति गिरी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगली गेंद पर चक्रवर्ती ने वापसी की. और कोई रन नहीं दिया. इस बार रफ्तार तेज थी. अभिषेक ने इसे एक्स्ट्रा-कवर की दिशा में खेला.

पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर चक्रवर्ती ने गलती की. एक बार फिर गलती. छोटी गेंद फेंकी. और ऑफ स्टंप के बाहर. अभिषेक ने इसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगा. वरुण को कुछ समझ नहीं आ रहा था. चक्रव्यूह की एक और रक्षा पंक्ति गिरी.

ओवर की चौथी गेंद पर लगाया चौका. इस बार एक्स्ट्रा कवर की दिशा में. अभिषेक ने बल्ले से पूरी ताकत के साथ प्रहार किया. बायां पैर जमीन पर टेककर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को चौके के लिए भेजा.

अगली गेंद वाइड थी. और फिर पांचवीं गेंद फिर चौका लगा. अभिषेक शर्मा पीछे हटे और जगह बनाई. और पॉइंट और कवर्स के बीच में से चौका लगाया. चक्रवर्ती ने शर्मा को पीछे हटते हुए देख लिया था और अपनी गेंद की लाइन और लेंथ में बदलाव किया था. लेकिन अभिषेक इसे भांप गए और उन्होंने सही गैप तलाशते हुए चौका लगाया.

ओवर की आखिरी गेंद पर एक और चौका. यह पिछली गेंद का रीप्ले जैसा लगा. और इस बार उन्होंने गेंद को कवर्स की दिशा में भेजा. चक्रव्यूह तोड़ा जा चुका था. उन्होंने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और कुल 31 रन दिए.

इस ओवर में कुल 25 रन बने. अभिषेक ने ताबड़तोड़ पारी खेली. और चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 21 गेंद पर 48 रन बनाए. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट पर 226 रन का स्कोर बनाया. ट्रेविस हेड ने 21 गेंद पर 46 और हेनरिच क्लासेन ने 35 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए. कोलकाता के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवरों में 41 रन देकर चार विकेट लिए. वहीं वैभव अरोड़ा को दो कामयाबियां मिलीं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick