- क्रिकेट न्यूज़
- News
- WATCH Abhishek Sharma Out on Duck in IPL 2026 Eliminator Against Rajasthan Royals His Record in Playoffs is Terrible
IPL प्लेऑफ में फिर फेल हुए अभिषेक शर्मा, हार के साथ ही बाहर हुआ सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन वह अहम मौके पर एक बार फिर फेल हो गए. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह खाता खोले बिना आउट हो गए.
Published On May 27, 2026, 11:42 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2026, 11:42 PM IST
खाता खोले बिना आउट हुए अभिषेक शर्मा
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2026 के दूसरे क्वॉलिफायर में जगह बना ली है. बुधवार, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में उसने 47 रन से जीत हासिल की. सनराइजर्स के सामने 244 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर आउट हो गई. टीम की शुरुआत ही खराब रही और पहले ही ओवर में उसके स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए.
जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर नई गेंद से राजस्थान रॉयल्स को कामयाबी दिलाई. और अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 244 रन का लक्ष्य था. और उसे हासिल करने के लिए उसे अपने ओपनर्स अभिषेक और ट्रेविस हेड से तेज-तर्रार शुरुआत की जरूरत थी. हालांकि, सिर्प दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा आर्चर का शिकार बने. आर्चर ने तेज रफ्तार शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. अभिषेक की उम्मीद से तेज यह गेंद उन तक पहुंची. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेलना चाहा. लेकिन गेंद बल्ले पर पूरी तरह आने के बजाय सिर्फ किनारे से लगी. और विकेट के पीछे दस्ताने पहनकर खड़े ध्रुव जुरेल ने आसान सा कैच किया.
जैसे ही जुरेल ने आसान सा कैच लपका राजस्थान के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. वे जानते थे कि यह विकेट कितना अहम है. शर्म दो गेंद की पारी खेलकर पविलियन लौटे. और खाता भी नहीं खोल पाए.
अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही आईपीएल के नॉक-आउट मुकाबलों में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड बहुत खराब है. वह बहुत आकर्षक और आक्रमक बल्लेबाज हैं लेकिन आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में उनका बल्ला शांत ही रहता है. अभी तक चार बार वह प्लेऑफ में खेले हैं और सिर्फ एक बार 10 से ज्यादा का स्कोर उन्होंने बनाया है. उनका प्लेऑफ में स्कोर है, 3, 12, 2 और आज का जीरो. कुल मिलाकर प्लेऑफ में उन्होंने चार पारियों में 16 गेंद ही खेली हैं.
आज की पारी से फैंस का दिल बहुत ज्यादा टूटा होगा. आज आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला था. और हार के साथ ही सनराइजर्स का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस से फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेगी. वहीं पहले क्वॉलिफायर में जीत हासिल कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंद पर 97 रन बनाए. वह क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से जरा सा चूक गए. गेल ने 2013 में 30 गेंद पर शतक लगाया था. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद पर हाफ-सेंचुरी लगाई. राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 का स्कोर बनाया.