IND vs PAK: 2 मैच, 2 डक- वर्ल्ड कप में रन बनाने को तरसे अभिषेक, आगा के मास्टर-स्ट्रोक में फंसे
IND vs PAK: 2 मैच, 2 डक- वर्ल्ड कप में रन बनाने को तरसे अभिषेक, आगा के मास्टर-स्ट्रोक में फंसे
अभिषेक शर्मा आए और चले गए. भारतीय टीम का यह स्टार बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. पाकिस्तानी कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मास्टर-स्ट्रोक चला और यह दांव कामयाब भी हो गया. भारत के खिलाफ रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर....
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 15, 2026 7:34 PM IST
अभिषेक शर्मा आए और चले गए. भारतीय टीम का यह स्टार बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. पाकिस्तानी कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मास्टर-स्ट्रोक चला और यह दांव कामयाब भी हो गया. भारत के खिलाफ रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. और इसके बाद पहला ही ओवर फेंकने चले आए. यह टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ दूसरा मौका था जब सलमान अली आगा ने पहला ओवर गेंदबाजी की हो. और उनका यह दांव चल गया जब अभिषेक शर्मा उनके जाल में फंस गए. शर्मा एक बार फिर खाता नहीं खोल पाए.
अभिषेक शर्मा अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में रन नहीं बना पाए हैं. इससे पहले यूएसए के खिलाफ भी वह कोई रन नहीं बना पाए थे. वह तब पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच में पेट में संक्रमण के चलते नहीं खेले थे. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका दिया गया लेकिन वह खाता नहीं खोल पाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले सलमान पहला ओवर फेंकने आए. उनके ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने एक रन बनाया. और इसके बाद अभिषेक स्ट्राइक पर आए. ओवर की पहली तीन गेंदों अच्छे शॉट खेले. लेकिन वह फील्डर को भेद नहीं सके. ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलना चाहा. लेकिन लॉन्ग ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी को वह टाप नहीं सके.
भारतीय टीम के इस आक्रामक बल्लेबाज का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है. बीते छह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में से चार बार वह खाता नहीं खोल पाए हैं. भारतीय टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें होती हैं. लेकिन इस वर्ल्ड कप में अभिषेक अभी तक भारत के लिए कोई रन नहीं बना सके हैं. इससे पहले सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में कोई रन नहीं बनाया है. भारत के आशीष नेहरा और बांग्लादेश के इमरुल कायस ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में कोई रन नहीं बनाया. हालांकि नेहरा और कायस तो टी20 वर्ल्ड कप करियर में कोई रन ही नहीं बना सके हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.