add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पहले दो ओवरों में अर्शदीप पर कहर बनकर टूटे कीवी बल्लेबाज, पेसर को नहीं मिला कोई सहारा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच रायपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने ताबड़तोड़ आगाज किया. इस मैच में अर्शदीप सिंह पर कीवी बल्लेबाजों ने खूब हमला बोला.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 23, 2026 7:25 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला जा रहा है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को टीम में एंट्री मिली है. वहीं अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर में धमाकेदार आगाज किया. टीम के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह की खूब खबर ली. कॉन्वे ने ओवर की दूसरी गेंद पर कमाल का चौका लगाया. उन्होंने बस गेंद को टाइम किया और गेंद डीप पॉइंट बाउंड्री की दिशा में गई. इसके बाद तीसरी गेंद पर एक और चौका लगाया. इसके बाद पांचवीं गेंद पर कॉन्वे ने अपने हाथ और ज्यादा खोले. और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्के के लिए भेजा. अर्शदीप समझ नहीं आया और ओवर की आखिरी गेंद पर एक चौका लगाया. इस ओवर में कुल 18 रन बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अर्शदीप सिंह ने अगले ओवर में शुरुआत तो अच्छी की. उन्होंने पहली दो गेंद पर सिर्फ दो रन बने. लेकिन इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने हाथ खोल दिए. उन्होंने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगाए. और ओवर की आखिरी गेंद पर भी उन्होंने फाइन-लेग पर चौका लगाया. लगातार चौके के साथ इस ओवर में भी 18 रन बने. 0, 4, 4, 0, 6,4, 1,1, 4, 4,4,4 यह अर्शदीप के पहले दो ओवरों का गेंदबाजी आंकड़ा रहा.

अर्शदीप सिंह को न तो स्विंग मिल रहा था और न तो उनकी लाइन और लेंथ भी सटीक नहीं थी. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया. और भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए तैयारी का यह आखिरी मौका है. भारत ने नागपुर में खेले गए पहले मैच में 48 रन से जीत हासिल की थी.