देखें- ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ने इंटरनैशनल वनडे में लगाया रिकॉर्ड तिहरा शतक, टीम ने बनाया 541 का स्कोर

इस क्रिकेटर ने अपनी पारी में 50 बाउंड्री लगाई। इसमें 49 चौके और एक छक्का शामिल था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 16, 2022, 01:07 PM IST

Published On Jun 16, 2022, 01:07 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2022, 01:07 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टेफन नेरो (Steffan Nero) ने कमाल कर दिया है। दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को ब्लाइंड इंटरनेशनल वनडे मैच (Blind ODI Match) में तिहरा शतक (Triple Century) लगाकर इतिहास रच दिया। नेरो ने इंटरनैशनल इंक्लूसिव सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में महज 140 गेंदों पर 309 रनों की पारी ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही वह ब्लाइंड क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। नेरो ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मसूद जान का रिकॉर्ड तोड़ा। जान ने 1998 ब्लाइंड वर्ल्ड कप में 262 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

नेरो ने अपनी पारी में 49 चौके और एक छक्का जड़ा। नेरो इस सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पहले दो मैचो में भी कमाल की पारियां खेली थीं। उन्होंने पिछले दो मैचों में 46 गेंदों पर 113 और 47 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लगातार तीसरे मैच में शतक लगाने के बाद नेरो काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना अपने आप में एक सपना है और ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक बनाना उन यादों में से एक है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।’ नेरो सभी सभी फॉर्मेट में मिलाकर तिहरा शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई के आठवें क्रिकेटर हैं।

नेरो की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 541 रन का विशाल स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की टीम 272 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 269 रन से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड को अभी तक इस सीरीज में जीत नहीं मिली है। अभी तक सभी 6 मैच ऑस्ट्रेलिया जीता है। सीरीज में दो मुकाबले और खेले जाने हैं।

Editor's Pick