WATCH: बुमराह की चतुराई और अक्षर पटेल की धमाकेदार कैच, हैरी ब्रूक को किया चलता
WATCH: बुमराह की चतुराई और अक्षर पटेल की धमाकेदार कैच, हैरी ब्रूक को किया चलता
अक्षर पटेल का यह कमाल का कैच था. और इस कैच ने मैच का रुख पलट दिया.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 5, 2026 10:15 PM IST
axar-patel-catch
हैरी ब्रूक का विकेट गया तो जसप्रीत बुमराह के खाते में लेकिन इसका क्रेडिट अक्षर पटेल को भी मिलना चाहिए. भारत औ इंग्लैंड के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में अक्षर ने बेहतरीन कैच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को चलता किया.
इंग्लैंड की पारी का पांचवां ओवर शुरू ही हुआ था. चार ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 38 रन था. और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद थमाई अपने सबसे कमाल के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को. बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद में बल्लेबाज को छका दिया. बुमराह ने गेंद की गति धीमी कर दी. बुमराह ने गेंद पर अपनी उंगली घुमाई और हैरी ब्रूक को कुछ समझ नहीं आया. स्लो बॉल थी और हैरी ब्रूक अपने बल्ले की रफ्तार को धीमा नहीं कर सके. वह शॉट पहले खेल गए. उनका निचला हाथ बल्ले से छूट गया. गेंद हवा में ऊपर गई. अक्षर पटेल घूमे और उलटा दौड़ने लगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अक्षर ने अपनी नजरें गेंद से नहीं हटाईं. वह लगातार दौड़ते रहे और एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि अक्षर कंट्रोल में नहीं हैं. अक्षर ने 25 मीटर की दौड़ लगाई. जब वह गेंद के पास पहुंचे तो उसे लपकने के उन्होंने छलांग लगा दी. गेंद उनके हाथ में थी. और साथ ही जब वह जमीन पर गिरे तब भी गेंद को हाथ से छिटकने नहीं दिया. यह भारत के लिए बहुत बड़ा विकेट था. हैरी ब्रूक इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगा चुके थे.
इससे पहले, भारत ने संजू सैमसन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर बनाया. टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 7 गेंदों में महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 117 के स्कोर तक पहुंचाया. ईशान 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैमसन ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़कर टीम को 160 के स्कोर तक पहुंचाया. संजू सैमसन 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
"Bapu tari fielding kamal che!" 🔥
Out of words for that sensational catch by Axar Patel to end Harry Brook’s stay at the crease! 👏
दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन रन लेते वक्त गलतफहमी के चलते दुबे को अपना विकेट गंवाना पड़ा, जो 25 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को 253/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया. पंड्या ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रन बनाए.
इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया. आर्चर ने 4 ओवरों में 61 रन लुटाए, जबकि सैम करन 4 ओवरों में 53 रन दे बैठे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.