T20 World Cup: आजम खान पहले ही मैच में फेल, आउट होने के बाद फैन से भिड़े

आजम खान के लिए T20 वर्ल्ड कप 2024 में पहला मैच बेहद निराशाजनक रहा. आजम खान अपना खाता भी नहीं खोल सके और फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गए.

Edited By : Vanson Soral |Jun 06, 2024, 10:34 PM IST

Published On Jun 06, 2024, 10:34 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2024, 10:34 PM IST

Azam Khan O

PIC- @TWITTER

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बल्ले से फेल होने के बाद आजम खान का T20 वर्ल्ड कप में भी आगाज बेहद निराशाजनक रहा. T20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मुकाबलें में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच मेजबान अमेरिका के खिलाफ खेलने उतरी. पाकिस्तान का आगाज बेहद खराब रहा. टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए जिसके बाद बाबर आजम और शादाब खान ने पारी को संभाला और 72 रनों का शानदार साझेदारी की.

बाबर और शादाब की साझेदारी खतरा बनती जा रही थी कि तभी नॉस्थुश केनजिगे ने बैक टू बैक विकेट लेकर पाकिस्तान की लय को फिर से बिगाड़ दिया. शादाब खान 13वें ओवर की चौथी गेंद पर लेग स्‍टंप पर मिली गुड लेंथ को स्‍वीप करने की कोशिश में शॉर्ट फाइन लेग पर लपके गए. इसके बाद अगली ही गेंद पर आजम खान अपना विकेट तोहफे में देकर चले गए. केनजिगे ने आजम को डक पर एलबीडब्लू आउट किया. ये गेंद गिरकर हल्‍का सा टर्न हुई और सीधा आजम के पैड से जाकर लगी. गेंदबाज ने बड़ी अपील की और अंपायर ने तुरंत ही आउट का इशारा कर दिया. आजम ने रिव्‍यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इस तरह आजम का T20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब अंदाज में आगाज हुआ.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जीरो पर आउट होने के बाद जब आजम खान पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो एक फैन उन्हें चिढ़ाने लगा. इस पर आजम खान फैंस से भिड़ गए जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यही नहीं, लगातार दूसरे मैच में फेल होने पर आजम खान जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं.

Editor's Pick