add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WATCH: युजवेंद्र चहल ने दो गेंदों पर झटके दो विकेट, मंगेतर ने जमकर बताई तालियां

चहल ने दो गेंदों पर रॉबिन उथप्‍पा और संजू सैमसन को चलता किया था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 17, 2020 5:37 PM IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा देखने को मिला. उन्‍होंने दो गेंदों पर राजस्‍थान के दो बल्‍लेबाजों को चलता किया. चहल की ये खुशी उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा ने यूएई पहुंचकर दोगुनी कर दी.

जिस समय युजवेंद्र चहल मैदान पर विरोधी टीम के  खिलाफ कहर ढहा रहे थे तब धनश्री वर्मा भी स्‍टेडियम में ही मौजूद थी. धनश्री स्‍टैंड्स में चहल की इस करिश्‍माई गेंदबाजी के दौरान तालियां बजाती हुई देखी गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्‍पा चहला का पहला शिकार बने. 22 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे उथप्‍पा को चहल ने एरोन‍ फिंच के हाथों कैच आउट करवाया. नौ रन बनाकर खेल रहे घातक बल्‍लेबाज संजू सैमसन भी अगली ही गेंद पर क्रिस मॉरिस के हाथों लांग ऑफ पर लपके गए.

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने करीब दो महीने पहले ही धनश्री वर्मा के साथ सगाई की है. धनश्री वर्मा पेश से डॉक्‍टर टर्नड  कोरियोग्राफर हैं. दोनों अक्‍सर एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्‍ट पर मजेदार कमेंट करते हुए नजर आते हैं.