Dinesh Chandimal ने मारा इतना लंबा छक्का स्टेडियम के बाहर लड़के को जाकर लगा, Video वायरल

दिनेश चांदीमल ने नाबाद 206 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए। इस पारी के दौरान चांदीमल ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Edited By : Vanson Soral |Jul 11, 2022, 08:09 PM IST

Published On Jul 11, 2022, 08:09 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2022, 08:09 PM IST

Twitter

श्रीलंका ने गाले में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रनों के अंतर से हराते हुए 2 मैचों की सीरीज 1-1 से समाप्त की। दूसरे टेस्ट में दिनेश चांदीमल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद दोहरा शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। चांदीमल ने नाबाद 206 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए। इस पारी के दौरान चांदीमल ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, दिनेश चांदीमल 189 रन के स्कोर पर खेल रहे थे और फिर मिचेल स्टार्क 179वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए। चांदीमल ने ओवर की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क को मिडविकेट की ओर जोरदार छक्का जड़ दिया। ये शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी और सड़क पर चल रहे एक लड़के को जा लगी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गेंद लगने के बाद लड़का अपने पेट को सहलाता नजर आ रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिनेश चांदीमल ने इस छक्के के कुछ देर बाद ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामलें में पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया। संगाकारा ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 192 रनों की पारी खेली थी।

चांदीमल के दोहरे शतक से श्रीलंका की टीम पहली पारी में 554 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसके बाद श्रीलंका के प्रभाथ जयसूर्या ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 151 रनों पर ढेर कर दिया जिससे मेजबान लंका ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

Editor's Pick