- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Batters sneaked in 3️ runs out of nowhere In European Cricket Watch Viral Video
VIDEO: क्रिकेट इतिहास की सबसे फनी मिस फील्डिंग, लोगों ने कहा- क्रिकेट हो रहा है या मजाक
क्रिकेट में आए दिन कोई न कोई मजेदार घटना देखने को मिलती रहती है जो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाती है।
Published On Jun 09, 2022, 07:13 PM IST
Last UpdatedJun 09, 2022, 07:13 PM IST
european cricket
क्रिकेट में आए दिन कोई न कोई मजेदार घटना देखने को मिलती रहती है जो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाती है। ऐसा ही एक अनोखा और फनी नजारा यूरोपियन क्रिकेट में देखने को मिला। दरअसल, चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग (Prague) में विनोहरडी और प्राग बारबैरियंस के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें फील्डिरों ने बल्लेबाजों को आउट करने के एक नहीं बल्कि 4-4 मौके गंवा दिए। इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकता है लेकिन बल्लेबाज आगे बढ़ कर शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को मिस कर देता हैं और गेंद विकेटकीपर के हाथ में चली जाती है। इस बीच, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ लगा देता है। विकेटकीपर गेंद को विकेट पर मारने की कोशिश करता है लेकिन स्टम्पिंग करने से चूक जाता है। इसके बाद विकेटकीपर तेजी से गेंद उठाता है और दूसरे छोर पर फेंक देता है। लेकिन गेंदबाज यहां गेंद को रोकने में नाकाम रहता है और दोनों बल्लेबाज दूसरा रन भी चुरा लेते हैं।
गेंदबाज फिर गेंद उठाता है और स्टाइकर एंड की तरफ थ्रो करता है लेकिन खराब फील्डिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है। गेंद फील्डिर को मिस करते हुए और लेग स्लिप की ओर चली जाती है। वहां खड़ा फील्डर विकेट की ओर थ्रो करता है लेकिन एक बार फिर गेंद को रोकने में विकेट पर खड़ा फील्डर नाकाम रहता है। और इस तरह दोनों बल्लेबाज खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 3 रन पूरे कर लेते हैं।
They sneaked in 3️⃣ runs out of nowhere!!🤯😆 @CzechCricket#EuropeanCricketSeries #CricketInCzechRepublic pic.twitter.com/Ld3olDLeuT
यूरोपियन क्रिकेट का ये मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कई लोग कह रहे हैं कि ये क्रिकेट हो रहा है या मजाक।