Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादात ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - April 8, 2026 11:38 PM IST

राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 14वां मैच खेला गया. मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ. इस मैच में गुजरात टाइंटस ने दिल्ली को एक रन से हराया. और इस मैच में टाइटंस के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर फैंस दोहराने लगे हैं- यह इंसान नहीं है. इतनी फुर्ती, इतनी चपलता, इतना एथलेटिजम, यह किसी सामान्य व्यक्ति के वश की बात नहीं. लेकिन फिलिप्स ऐसा करते रहते हैं. और बुधवार, 8 अप्रैल को उन्होंने एक से ज्यादा बार ऐसा किया. दिल्ली की पारी का 14वां ओवर चल रहा था. राशिद खान अपने स्पैल की आखिरी गेंद फेंक रहे थे. उनकी गेंद पर अक्षर पटेल चूक गए थे. पर इस पूरे घटनाक्रम में ध्यान का केंद्र रहा ग्लेन फिलिप्स का क्षेत्ररक्षण.
कमाल के स्पिनर राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से दिल्ली को पहले भी दो झटके दिए थे. और अपनी गेंद पर उन्होंने गुगली के दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को चकमा दिया. गेंद बाएं हाथ के बल्ले से बाहर निकली लेकिन अक्षर ने उसे ऑन साइड पर खेलना चाहा. गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया. गेंद में फ्लाइट था. बल्लेबाज को शॉट मारने का न्योता जैसा. लेकिन यह एक चाल थी. जिसमें अक्षर फंस गए. अक्षर के बल्ले से लगकर गेंद शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर की दिशा में हवा में गई. अगर आप किसी भी गुजरात टाइटंस के फैंस से पूछते कि इस जगह कौन सा फील्डर होना चाहिए था तो वे बेशक एक ही नाम लेते- ग्लेन फिलिप्स. और वह वहां थे. फिलिप्स घूमे और दौड़ लगानी शुरू कर दी. और फिर पूरी क्षमता के साथ छलांग लगा दी. गेंद फिलिप्स के दोनों हाथों में थी. अगर कोई दूसरा फील्डर होता तो यह कैच उसके लिए इतना आसान नहीं होता. लेकिन फिलिप्स के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है.
इससे पहले भी इसी मैच में फिलिप्स ने अपनी कमाल की फील्डिंग का प्रदर्शन किया था. गुजरात टाइटंस ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 210 रन बनाए थे. कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने हाफ सेंचुरी लगाई थी. इसका जवाब देने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टाइटंस के अशोक शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट-ऑफ-गुड-लेंथ गेंद फेंकी. राहुल ने पीछे हटकर गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला.
This is Unreal from Glenn Phillips 🔥🔥
— PitchTalks (@ThePitchTalks) April 8, 2026
Running from inner circle and almost had the catch!pic.twitter.com/CmAPCIAURY
फिलिप्स ने इस पर बहुत अच्छी तरह रिएक्ट किया. उन्होंने तेजी से दौड़ लगाई और फिर गेंद को कैच करने के लिए छलांग लगा दी. हालांकि गेंद तक वह नहीं पहुंच पाए और गेंद फिर बाउंड्री के पार चली गई. लेकिन फैंस ने फिलिप्स के प्रयास की भी खूब तारीफ की.
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गिल ने 45 गेंद पर 70 रन बनाए. इसमें चार चौके और पांच छक्के थे. जोस बटलर ने 27 गेंद पर 52 रन बनाए. वहीं सुंदर ने 32 गेंद पर 55 रन की पारी खेली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
