देखें- हार्दिक पंड्या की फॉर्म जारी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने कमाल की धमाकेदार पारी खेली। सिर्फ 12 गेंद पर उन्होंने 31 रन बना डाले। पंड्या ने भारत को 211 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 09, 2022, 09:07 PM IST

Published On Jun 09, 2022, 09:07 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2022, 09:07 PM IST

hardik pandya @BCCI

नई दिल्ली: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर मैदान पर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया। ईशान किशन ने 76 रन की पारी खेली। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। लेकिन टीम को 211 तक पहुंचाने में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या ने अहम भूमिका निभाई।

पंड्या ने सिर्फ 12 गेंद पर 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। पंड्या जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे तो भारत का स्कोर 16.1 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन था। भारत के पास आखिरी चोर ओवर थे। पंड्या के साथ क्रीज पर पंत मौजूद थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंड्या ने छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अनुभवी वेन पार्नले की गेंद पर चौका , छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में कमाल का खेल दिखाया। उनकी कप्तानी में पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस ने खिताब जीता था। पंड्या ने सीजन में 15 मैचों में 487 रन बनाए। पंड्या को अपने प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी चुना गया।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick