IPL 2021, MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव का 99 मीटर लंबा SIX देख हैरान हुए हार्दिक पांड्या, देखें Video

मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में अर्धशतक बनाया।

Edited By : India.com Staff |Apr 13, 2021, 08:55 PM IST

Published On Apr 13, 2021, 08:55 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2021, 08:55 PM IST

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शीर्ष क्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यादव ने चेपॉक के मैदान पर खेली अर्धशतकीय पारी के दौरान चौके-छक्कों की बरसात कर दी। इस दौरान यादव ने एक 99 मीटर लंबा छक्का भी लगाया जिसे देख मुंबई कैंप के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी हैरान रह गए।

केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के सस्ते में आउट होने बाद कप्तान रोहित शर्मा का साथ देने क्रीज पर उतरे सूर्य ने 36 गेंदो पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस पारी के दसवें ओवर के दौरान यादव ने तेज गेंदबाज पैट कमिंस की पांचवीं गेंद पर 99 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसे देखने के बाद डगआउट में बैठे पांड्या चौंक गए और उन्होंने खड़े होकर, ताली बजाकर अपने साथी खिलाड़ी का अभिवादन किया।

अर्धशतक पूरा करने के बाद अगले ही ओवर में सूर्य सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की गेंद पर शुबमन गिल के हाथों कैच आउट हुए। हालांकि उनकी इस विस्फोटक पारी ने पांड्या के साथ फैंस का भी खूब मनोरंजन किया।

Editor's Pick