add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WATCH- क्या प्यार है, धोनी को गले लगाकर छोड़ ही नहीं रहे थे पंड्या, माही भी हंसी रोक नहीं पाए

Hardik Pandya hug MS Dhoni- हार्दिक पंड्या ने मैच की पूर्व संध्या पर महेंंद्र सिंह धोनी को गले लगा लिया. हार्दिक धोनी को छोड़ ही नहीं रहे थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 23, 2025 9:50 AM IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या कई बार खुले दिल से महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ कर चुके हैं. धोनी के लिए उनके मन में कितना सम्मान है यह किसी से छुपा नहीं है. और यह मैदान पर भी उनके व्यहार से नजर आता है. इन दोनों के बीच प्यार का ताजा नजारा शनिवार को देखने को मिला. हार्दिक पंड्या ने चेपॉक पर धोनी को कसकर झप्पी डाल दी. रविवार को चेपॉक पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना है. और इससे पहले दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं.

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें हार्दिक धोनी तक जाते हैं और उन्हें कसकर गले लगा लेते हैं. और यहां तक कि उन्हें छोड़ते नहीं हैं. इसके बाद दोनो खिलाड़ी जमकर हंसते हैं. बाद में हार्दिक पंड्या धोनी के बाइसेप्स और कंधों को भी हाथ लगाते हैं. शायद वह पूर्व भारतीय कप्तान की फिटनेस के बारे में बात कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था. 15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. तब से वह सिर्फ आईपीएल में ही खेल रहे हैं. इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स इस बार उन्हें एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में रख पाई है. धोनी को टीम ने चार करोड़ रुपये में रीटेन किया है.

चेन्नई के खिलाफ होने वाले इस मैच में हालांकि हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे. पिछले सीजन में स्लो-ओवर के चलते हार्दिक पर एक मैच का बैन लगाया गया था. जो इस मैच में लागू होना है.