WATCH: भारत के लिए खतरनाक हो रही थी जोड़ी, हर्षित राणा ने चौथी बार बनाया कीवी ओपनर को शिकार
WATCH: भारत के लिए खतरनाक हो रही थी जोड़ी, हर्षित राणा ने चौथी बार बनाया कीवी ओपनर को शिकार
IND vs NZ: भारत के लिए न्यूजीलैंड की टीम की यह सलामी जोड़ी काफी खतरनाक हो दिख रही थी. और हर्षित राणा ने भारत को अपने पहले ही ओवर में कामयाबी दिला दी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 23, 2026 7:54 PM IST
Harshit Rana
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर खेला जा रहा. शुक्रवार, 23 जनवरी को खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम ने शानदार आगाज किया. डेवॉन कॉन्वे और टिम सिफर्ट ने मिलकर टीम को तेज आगाज दिया. तीन ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 43 रन था. अर्शदीप सिंह खास तौर पर बहुत महंगे साबित हुए. उनके दोनों ओवरों में 18-18 रन बने. कुल उनके दो ओवरों में 36 रन बने. यहां से न्यूजीलैंड की टीम बहुत मजबूत नजर आ रही थी. लेकिन यहां पर हर्षित राणा ने भारत को पहली कामयाबी दिलाई.
राणा ने बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे सेट होते दिख रहे थे. उन्होंने जबर्दस्त हाथ खोला हुआ था. अर्शदीप के ओवर में तो वह तीन चौके और एक छक्का लगाकर टीम को तेज शुरुआत दे चुके थे. उनकी पारी और खतरनाक होती उससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव किया. और गेंद थमाई हर्षित राणा को. राणा ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर भारत को कामयाबी दिला दी.
वनडे सीरीज में भी कॉन्वे को उन्होंने अपना शिकार बनाया था. और यहां भी सिर्फ अपनी दूसरी ही गेंद पर राणा ने विकेट हासिल कर लिया. इस बार उन्होंने न्यूजीलैंड के इस ओपनर को स्लो गेंद पर फंसाया. इस गेंद की रफ्तार 115.2 किलोमीटर प्रति घंटा थी. कॉन्वे उसे पकड़ नहीं पाए. वह गति परिवर्तन के इस जाल में फंस गए और शॉट को जल्दी खेल गए. गेंद बल्ले के आखिरी हिस्से पर लगी. और मिड-ऑफ पर हवा में बहुत ऊंची गई. हार्दिक पंड्या गेंद के नीचे आए और गेंद को कैच कर लिया. भारत को इस विकेट की बहुत जरूरत थी. कॉन्वे 9 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गए. इस ओवर में राणा ने कोई रन नहीं दिया.
इस दौरे पर कॉन्वे हर्षित के पसंदीदा विकेट रहे हैं. उन्होंने चार पारियों में 25 गेंदों पर 18 रन देते हुए इस बल्लेबाज को चार बार शिकार बनाया है. और औसत सिर्फ 4.50 का रहा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.