×

IND vs SA: एक ओवर में दो शिकार, साउथ अफ्रीका नहीं झेल पाया राणा की रफ्तार

Harshit Rana 2 Wickets in one Over: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में राणा ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 30, 2025 7:27 PM IST

नई दिल्ली: भारत के युवा पेसर हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार शुरुआत की. रविवार को रांची में भारत ने विराट कोहली की सेंचुरी की मदद से भारत ने 349 रन का स्कोर बनाया. और पारी के दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने भारत को दो कामयाबियां दिलाईं.

हर्षित राणा ने अपनी पहली ही गेंद पर रियान रिकल्टन को आउट कर दिया. और इसके बाद ओवर में क्विंटन डि कॉक को भी आउट किया. दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए. उन्होंने भारत के लिए पारी में शानदार शुरुआत दी.

राणा ने ओवर द विकेट रिकल्टन के विकेट को निशाना बनाया. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अंदर आती गेंद को रोक नहीं पाया. गेंद ने बल्ले और पैड के बीच से जगह बनाई और मिडल-स्टंप से जाकर लगी. रिकल्टन ने गलत लाइन पर डिफेंसिव शॉट खेला. हर्षित राणा खुशी से झूम उठे.

ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने क्विंटन डि कॉक को चलता किया. हर्षित राणा ने गेंद को लगभग उसी जगह टप्पा दिलाया. इस बार गेंद बाहर निकली. डि कॉक ने उसे रोकना चाहा. लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका अच्छा कैच किया. एक ओवर में दो विकेट, और दोनों बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट, राणा ने साउथ अफ्रीका को शुरुआत में ही संकट में डाल दिया.

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक ही ओवर में मिली दो कामयाबियों से झूम उठे. भारतीय टीम गेंदबाजी में इससे अच्छी शुरआत की उम्मीद नहीं कर स कती थी.

TRENDING NOW

इससे पहले मैच की बात करें तो विराट कोहली के 135, केएल राहुल के 60 और रोहित शर्मा के 57 रन की मदद से भारत ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 349 रन का स्कोर बनाया.