add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WATCH: शेफील्ड शील्ड के दौरान लाबुशेन पर भड़के नाथन लियोन

शेफील्ड शील्ड 2021 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स के बीच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 16, 2021 7:20 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने शेफील्ड शील्ड के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन के विकेट को लेकर अंपायर के सामने विरोध जताया।

ब्रिसबेन में खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड फाइनल मैच के दूसरे दिन क्वींसलैंड के बल्लेबाज लाबुशेन 284 गेंदो पर 160 रन बनाकर नाबाद हैं। पारी के दौरान लाबुशाने लियोन के ओवर में अंदर आती गेंद पर चकमा खा गए और उन्होंने गेंद को पैड से रोका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाज की इस हरकत के बाद लियोन में अंपायर से एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया जिसके भड़के लियोन ने गुस्से में कहा, “उसके पास बैट है, वो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।”

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर का इशारा इस ओर था कि लाबुशाने बैट के बजाय पैड से गेंद को क्यों रोक रहे हैं। हालांकि लियोन की इस टिप्पणी पर अंपायर ने कोई जवाब नहीं दिया।

लाबुशाने की 160 रनों की पारी के दम पर दिन का खेल खत्म होने तक क्वींसलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाकर न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली।