add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: खतरा बन रहे थे ग्लेन फिलिप्स फिर भारत ने 8 गेंदों में कैसे पलटा मैच

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल में 48 रन से हरा दिया. एक वक्त पर न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी लेकिन भारत ने मैच में यह जोखिम कम कर दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 21, 2026 11:13 PM IST

IND vs NZ, 1st T20I Turning Point: भारत ने न्यूजीलैंड को नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 48 रन से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा की तेज हाफ सेंचुरी और पारी के अंत में रिंकू सिंह की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 190 रन ही बना सकी. हालांकि एक वक्त पर लग रहा था कि कीवी टीम मैच में बनी हुई है. लेकिन भारत ने 8 गेंदों के अंतराल में ही पासा पलट दिया.

न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी. पारी की दूसरी ही गेंद पर बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली कामयाबी दिलाई. डेवॉन कॉन्वे विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमा बैठे. इसके बाद रचिन रविंद्र भी एक रन बनाकर चलते बने. हालांकि टिम रॉबनिसन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर 50 रन जोड़े. इसके बाद फिलिप्स ने मार्क चैपमन के साथ मिलकर पारी को संवारा. दोनों ने 79 रन जोड़े. इस वक्त पर लगने लगा था कि न्यूजीलैंड मैच में उलटफेर कर सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

13.2 ओवर 3 विकेट पर 131 रन के स्कोर पर पहुंच चुकी थी. फिलिप्स खास तौर पर बहुत आक्रामक लग रहे थे. उन्होंने 39 गेंद पर 78 रन बना लिए थे. दाएं हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज चार चौके और छह छक्के लगा चुका था. लेकिन यहीं पर अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और फिलिप्स को फंसा लिया. लेंथ गेंद स्टंप्स को निशान बनाकर फेंकी गई. फिलिप्स को शॉट मारते ही समझ आ गया कि वह मिस-टाइम कर गए हैं. वह अपनी 40वीं गेंद पर आउट हो गए. वह 13.3 ओवर में आउट हुए. इसके बाद भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी.

इसके बाद अगले ओवर में न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा. चैपमैन ने वरुण चक्रवर्ती को लॉन्ग ऑन पर खेलना चाहा. लेकिन गेंद बल्ले पर पूरी नहीं आई. और अभिषेक शर्मा ने आसान सा कैच किया. चैपमान 24 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बढ़ गया. और डेरेल मिशेल (18 गेंद पर 28 रन) ने कुछ कोशिश की लेकिन यह काफी नहीं था. लगातार विकेट गिरते रहे और कीवी टीम लक्ष्य से लगातार पीछे होती चली गई.

आखिर में न्यूजीलैंड की टीम सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दूबे ने दो-दो विकेट लिए. सीरीज का अगला मैच 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा.